🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:27:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तबीयत
tabīyata
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तबीयत मिलना । हिसाब बैठना = (१) ठीक ठीक जैसा जैसा चाहिए वैसा प्रबंध हो जाना । इच्छानुसार सब बातों की व्यवस्था होना । (२) सुबीता होना । सुपास होना । आवश्य- कता पूर्ण होना । जैसे,—इतने से हमारा हिसाब नहीं बैठेगा । हिसाब से = (१) अंदाज से । संयम से । परिमित । जैसे,— हिसाब से खर्च किया करो । (२) लेखे के अनुसार । लिखे हुए ब्यौरे के मुताबिक । जैसे—हिसाब से तुम्हारा जितना निकले उतना लो । बेँड़ा या टेढ़ा हिसाब = (१) कठिन कार्य । मुस्किल काम । (२) अव्यवस्था । गड़बड़ व्यवहार या रीति । पक्का हिसाब = ठीक ठीक हिसाब । पूरा हिसाब । सूक्ष्म विवरण । कच्चा हिसाब = स्थूल विवरण । मोटा ब्यौरा । ऐसा ब्यौरा जो अधूरा हो । चलता हिसाब = लेनदेन का लेखा जो जारी हो । लेनदेन या उधार बिक्री का जारी सिलसिला ।
२. गणित विद्या । वह विद्या जिसके द्वारा संख्या, मान आदि निर्धारित हो । जैसे,—यह लड़का हिसाब में कमजोर है । यौ॰—हिसाबदाँ ।
३. गणित विद्या का प्रश्न । गणित की समस्या । जैसे,—चार में से मैंने दो हिसाब किए हैं । क्रि॰ प्र॰—करना ।—लगाना ।
४. प्रत्येक वस्तु या निर्दिष्ट संख्या या परिमाण का मूल्य जिसके अनुसार कोई वस्तु बेची जाय । भाव । दर । रेट । जैसे,— नारंगियाँ किस हिसाब से लाए हो । मुहा॰—हिसाब से = (१) परिमाण, क्रम या गति के अनुसार । अनुसार । मुताबिक । जैसे,—जिस हिसाब से दर्द बढ़ेगा उसी हिसाब से बुखार भी । (२) विचार से । ध्यान से । अपेक्षा से । जैसे,—कद के हिसाब से हाथी की आँखें छोटी हीती हैं ।
५. नियम । कायदा । व्यवस्था । बँधी हुई रीति या ढंग । जैसे,— तुम्हारे जाने आने का कोई हिसाब भी है या यों ही जब चाहते हो चल देते हो ।
६. निर्णय । निश्चय । धारण । समझ । मत । विचार । राय । जैसे,—(क) हमारे हिसाब से तो दोनों बराबर हैं । मुहा॰—अपने हिसाब या अपने हिसाब से = अपनी समझ के अनुसार । अपनी जान में । अपने विचार में । लेखे में । जैसे,— अपने हिसाब तो हम अच्छा ही करते हैं, तुम जैसा समझो ।
७. हाल । दशा । अवस्था । स्थिति । जैसे,—उनका हिसाब न पूछो, खूब मनमानी कर रहे हैं ।
८. चाल । व्यवहार । रहन । जैसे,—उनका वही हिसाब है, कुछ सुधर नहीं रहे हैं ।
९. ढंग । रीति । तरीका । जैसे,—(क) तुम्हें ऐसे हिसाब से चलना चाहिए कि कोई बुरा न कह सके । (ख) उनका हिसाब ही कुछ और है ।
१०. किफायत । मितव्यय । जैसे,—वह बड़े हिसाब से रहता है, तब रुपया बचाता है ।
११. हृदय या प्रकृति की परस्पर अनुकूलता । मेल । मुहा॰—हिसाब बैठना = पटरी बैठना । मेल मिलना । प्रकृति की समानता होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तबीयत" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें