🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:55:37 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मिजाज
mijāja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मिजाज संज्ञा पुं॰ [अ॰ मिज़ाज]
१. किसी पदार्थ का वह मूल गुण जो सदा बना रहे । तासीर ।
२. प्राणी की प्रधान प्रवृत्ति । स्वभाव । प्रकृति । जैसे,—उनका मिजाज बहुत सख्त है; वे बात बात पर बिगड़ जाते हैं ।
३. शरीर या मन की दशा । तबीयत । दिल । यौ॰—मिजाज आली । मिजाज शरीर । मिजाज पुरसी । मुहा॰—मिजाज खराब होना = (१) मन में किसी प्रकार का अप्रसन्नता आदि उत्पन्न होना । ग्लानि आदि होना । (२) अस्वस्थता होना । मिजाज बिगड़ना = दे॰ 'मिजाज खराब होना' । मिजाज बिगाड़ना = किसी के मन में क्रोध, अभिमान आदि मनोबिकार उत्पन्न करना । मिजाज पाना = (१) किसी के स्वभाव से परिचित होना । (२) किसी को अनुकूल या प्रसन्न देखना । मिजाज पूछना = (१) तबीयत का हाल पूछना । यह पूछना कि आपका शरीर तो अच्छा है । (२) अच्छी तरह खबर लेना । दंड देना । मिजाज में आना = ध्यान में आना । समझ में आना । जैसे,—अगर आपके मिजाज में आवे तो आप भी वहाँ चलिए । मिजाज सीधा होना = अनुकूल या प्रसन्न होना । तबीयत ठिकाने होना ।
४. अभिमान । घमंड । शेखी । मुहा॰—मिजाज आना = अभिमान करना । घमंड होना । मिजाज में आना = अभिमान करना । घमंड करना । जैसे,— इस वक्त कुछ न पूछो, आप मिजाज में आ गए हैं । मिजाज मिलना = घमंड दूर होना । वशवर्ती होना । उ॰—चंगुल तर चिचियैही हो, तब मिलिहैं मिजाज ।—पलटू॰, भा॰ ३, पृ॰ १६ । मिजाज न मिलना = अभीमान के कारण किसी का अलग रहना । घमंड के कारण बात न करना । जैसे,— आजकल तो आपके मिजाज नहीं मिलते । (विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग वहुधा बहुवचन में होता है ।) मिजाज सातवें आसमान पर होना = घमंड का बहुत अधिक बढ़ जाना । मिजाज होना = घमंड में होना । घमंड में आना । यौ॰—मिजाजदाँ । मिजाजदार । मिजाजवाला = मिजाजदार । मिजाजशनास = मिजाजदाँ । मिजाजशनासी = स्वभाव जानना ।
मिजाज आली? [अ॰ मिजाज आली] एक वाक्यांश जिसका व्यवहार किसी का शारीरिक कुशल मंगल पूछने के समय होता है । आप अच्छे तो हैं ?
मिजाज शरीफ? [अ॰ मिज़ाज शरीफ] एक वाक्यांश जिसक ा व्यवहार किसी का शारीरिक कुशल मंगल पूछने के लिये होता है । आप अच्छे तो हैं ? आप सकुशल तो हैं ?
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मिजाज" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें