🕉️ 23 November 2026, Monday · 08:55:53 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तालमखाना
tālamakhānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तालमखाना संज्ञा पुं॰ [हिं॰ ताल + मक्खन]
१. एक पौधा जो गीली या सीड़ जमीन में होता हैं; विशेषतः पाने या दलदलों के निकट । विशेष—इसकी पंत्तियाँ ५ या
६. अंगुल लंबी और अंगुल सवा अंगुल चौड़ी होती हैं । इसकी जड़ से चारों ओर बहुत सी टह- नियाँ निकलती हैं जिनमें थोड़ी थोड़ी दूर पर गूमें के पौधे की गाँठों के ऐसी गाँठे होती हैं । इन गाँठों पर काँटे होते हैं । इन्हीं गाँठों पर फूल या बीजों के कोशों के अंकुर होते हैं । फूलों के झड़ जाने पर गाँठ के कोशों के अंकुर होते हैं । पड़ते हैं, जो दवा के काम में आते हैं । वैद्यक में ये बीज मधुर, शीतल, बलकारक, वीर्यवर्द्धक तथा पथरी, वातरक्त, प्रमेह आदि को दूर करनेवाले माने जाते हैं । वात और गठिया में भी तालमखाने के बीज उपकारी होते हैं । डाक्टरों ने भी परीक्षा करके इन्हें मूत्रकारक, बलकारक और जननेंद्रिय संबंधी रोगों के लिये उपकारक बताया है । तालमखाने का पौधा दो प्रकार का होता हैं—एक लाल फूल का, दूसरा सफेद फूल का । सफेद फूल का अधिक मिलता है । कहीं कहीं इसकी पत्तियों का साग भी खाया जाता है । पर्या॰—कोकिलाक्ष । काकेक्षु । इक्षुर । क्षुरक । भिक्षु । कांडेत्रु । इक्षुगंधा । श्रृगाली । श्रृंखलि । शूरक । श्रृंगालघंटी । वज्रास्थि । श्रृंखला । वनंकंटक । वज्र । त्रिक्षुर । शुक्लपुष्प (सफेद तालमखाना) । छत्रक और अतिच्छत्र (ताघमखाना) ।
२. दे॰ मखाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तालमखाना" आता है (12)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬