🕉️ 21 November 2026, Saturday · 01:20:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तिरछा
tirachā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तिरछा वि॰ [सं॰ तिर्यक् या तिरस्] [स्त्री॰ तिरछी]
१. जो अपने आधार पर समकोण बनाता हुआ न गया हो । जो न बिलकुल खड़ा हो और न बिलकुल आड़ा हो । जो न ठीक ऊपर की ओर गाय हो और न ठीक बगल की ओर । जो ठीक सामने की ओर न जाकर इधर उधर हटकर गया हो । जैसे, तिरछी लकीर । विशेष— 'टेढ़ा' और 'तिरछा' में अंतर है । टेढ़ा वह है जो अपने लक्ष्य पर सीधा न गया हो, इधर उधर मुड़ता या घूमता हुआ गया हो । पर तिरछा वह है जो सीधा तो गया हो, पर जिसका लक्ष्य ठीक सामने, ठीक ऊपर या ठीक बगल में न हो । (टेढ़ी रेखा ~; तिरछी रेखा /) । यौ॰— बाँका तिरछा = छवीला । जैसे, बाँका तिरछा जवान । मुहा॰—तिरछी टोपी = बगल में कुछै झुकाकर सिर पर रखी टोपी । तिरछी चितवन = बिना सिर फेरे हुए बगल की ओर दृष्टि । विशेष— जब लोगों की दृष्टि बचाकर किसी ओर ताकना होता है, तब लोग, विशेषतः प्रेमी लोग, इस प्रकार की दृष्टि से देखते हैं । तिछी नजर = दे॰ 'तिरछी चितवन' । उ॰— हुए एक आन में जख्मी हजारों । जिधर उस यार ने तिरछी नजर की ।— कविता कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ २९ । तिरछी बात या तिरछा वचन = कटु वाक्य । अप्रिय शब्द । उ॰— हरि उदास सुनि तिरीछे ।— सबल (शब्द॰) ।
२. एक प्रकार का रेशमी कपड़ा जो प्रायः अस्तर के काम में आता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "तिरछा" आता है (16)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें