तौल
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. तराजू ।
२. तुला रशि ।
तौल
२ संज्ञा स्त्री॰
१. किसी पदार्थ के गुरुत्व का परिमाण । भार का मान । वजन । दे॰
गुरुत्व । विशेष—भारत की प्रधान तौल ये हैं— ४ छटाँक = १ पाव १६ छटाँक = १सेर ५सेर = १ पंसेरी ८ पंसेरी या४० सेर =
१. मन इनसे अन्न, तरकारी आदि भारी और अधिक मान में होने— वाली चीजें तौली जाती हैं । हलकी और थोड़ी चीजें तौलने के लिये इससे छोटी तौल यह है— ८ चावल = १ रत्ती ८ रत्ती = १ माशा १२ माशा = १ तोला ५ तोला = १ छटाँक उपर्युक्त तौलों का प्रचलन अब बंद हो गया है । अब तौल दाशमिक प्रणाली पर चल रही है, जिसमें वजन क्विंटल, किलो अथवा ग्रामों में किया जाता है । इसमें सबसे अधिक वजन की तौल क्विंटल है और सबसे कम वजन की तौल मिलीग्राम ।
२. तौलने की क्रिया या भाव ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।