🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:40:21 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

थूहर
thūhara
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
थूहर संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्थूण (= थूनी)] एक छोटा पेड़ जिसमें लचीली टहनियाँ नहीं होतीं, गाँठों पर से गुल्ली या डंडे के आकार के डंठल निकालते हैं । उ॰—थूहरों से सटे हुए पेड़ और झाड़ हरे, गोरज से धूम ले जो खड़े हैं किनारे पर ।— आचार्य॰, पृ॰ १९८ । विशेष—किसी जाति के थूहर में बहुत मोटे दल के लंबे पत्ते होते हैं और किसी जाति में पत्ते बिलकुल नहीं होते । काँटे भी किसी में होते हैं किसी में नहीं । थूहर के डंठलों और पत्तों में एक प्रकार का कड़ुआ दूध भरा रहता है । निकले हुए डंठलों के सिरे पर पीले रंग के फूल लगते हैं जिनपर आवरणपत्र या दिउली नहीं होती । पुं॰ और स्त्री॰ पुष्प अलग अलग होते हैं । थूहर कई प्रकार के होते है—जैसे, काँटेवाला थूहर, तिधारा थूहर, चौधारा थूहर, नागफनी, खुरसानी, थूहर विलायती थूहर, इत्यादि । खुरासानी थूहर का दूध विषैला होता है । थूहर का दूध औषध के काम में आता है । थूहर के दूध में सानी हुई बाजरे के आटे की गोली देने से पेट का दर्द दूर होता है और पेट साफ हो जाता है । थूहर के दूध में भिगोई हुई चने की दाल (आठ या दस दाने) खाने से अच्छा जुलाब होता है और गरमी का रोग दूर होता है । थूहर की राख से निकाल हुआ खार भी दवा के काम में में आता है । काँटेवाले थूहर के पत्तों का लोग अचार भी डालते हैं । थूहर का कोयला बारूद बनाने के काम में आता है । वैद्यक में थूहर रेचक, तीक्ष्ण, अग्निदीपक, कटु तथा शूल, गुल्म, अष्ठी, वायु, उन्माद, सूजन इत्यादि को दूर करनेवाला माना जाता है । थूहर को सेहुड़ भी कहतै हैं । पर्या॰—स्नुही । समंतगुग्धा । नागद्रु । महावृक्षा । सुधा । वज्रा । शीहुंडा । सिहुंड़ । दंडवृक्षक । स्नुक् । स्नुषा । गुड । गुडा । कृष्णासार निस्त्रिंशपत्रिका । नेत्रारि । कांडशाख । सिंहतुंड । कांडरोहक ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "थूहर" आता है (29)
सिहुंड सेहुँड़ का पेड़ । स्नुही । थूहरवज्रा स्नुही । थूहरशाखाकंट थूहर । स्नुही वृक्षनेत्रारि थूहर । सेहुँड़महावृक्ष सेहुँड़ । थूहरवज्रकंटक स्नुही वृक्ष । थूहर । सेंहुड़सरसंप्रत तिधारा । थूहर । पत्रगुप्त वृक्षसिंहतुंड सेहुँड़ । स्नुही । थूहरसमंतदुग्धा स्नुही । थूहरनिस्त्रिंशपत्रिका थूहरबहुशाख स्नुही । थूहरसेहुंड सेहुंडा संज्ञा स्त्री॰, थूहर । सेहुंडपत्रघना पत्रघ्ना संज्ञा स्त्री॰ सेहुँड़ । थूहरदंडवृक्ष थूहर । सेंहुड़पत्रगुप्त तिधारा । थूहर । त्रिकंटकवज्रो थूहर । स्नुहीसीहुड सेहूँड़ का पेड़ । स्नुही । थूहरमहारूख थूहर । सेंहुड़ । स्नुहीनागद्रुम सेंहुड । थूहरसीधुवृक्ष थूहर । स्नुही वृक्षशूना गृहस्थ के घर के वे स्थान जहाँ नित्य अनजान में अनेक जीवों की हत्या हुआ …सिंही सिंह की मादा । शेरनीसारा काली निसोथ । कृष्णात्रिवृत्तसारी सारिका पक्षी । मैनानागरी नगर की रहनेवाली स्त्री । शहर की औरतवातारि एरंड । रेंड़वज्रतुंड गरुड़व्याघ्रनख बाघ या शेर का नाखून जो प्राय: बच्चों के गले में उन्हें नजर से बचाने के…अमरा दूब
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें