🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:19:35 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दबाना
dabānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दबाना क्रि॰ स॰ [सं॰ दमन] [संज्ञा, दाब, दबाव]
१. ऊपर से भार रखना । बोझ के नीचे लाना (जिसमें कोई चीज नीचे की ओर दस जाय अथवा इधर उधर हट न सके) । जैसे, पत्थर के नीचे किताब या कपड़ा दबाना ।
२. किसी पदार्थ पर किसी ओर से बहुत जोर पहुँचाना । जैसे, उँगली से काग दबाना, रस निकालने के लिये नीबू के टुकड़े को दबाना, हाथ या पैर दबाना ।
३. पीछे हटाना । जैसे,— राज्य की सेना शत्रुओं को बहुत दूर तक दबाती चली गई ।
४. जमीन के नीचे गाड़ना । दफन करना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
५. किसी मनुष्य पर इतना प्रभाव डालना या आतंक जमाना कि जिसमें वह कुछ कह न सके अथवा विपरीत आचरण न कर सके । अपनी इच्छा के अनुसार काम कराने के लिये दबाव डालना । जोर डालकर विवश करना । जैसे,—(क) कल बातों बातों में उन्होनें तुम्हें इतना दबाया कि तुम कुछ बोल ही न सके । (ख) उन्होनें दोनों आदमियों को दबाकर आपस में मेल करा दिया ।
६. अपने गुण या महतत् की अधिकता के कारण दूसरे को मंद या मात कर देना । दूसरे के गुणों या महत्व का प्रकाश न होने देना । जैसे,—इस नई इमारत ने आपके मकान को दबा दिया । संयो॰ क्रि॰—देना ।—रखना ।
७. किसी बातद को उठने या फैलने न देना । जहाँ का तहाँ रहने देना ।
८. उभड़ने से रोकना । दमन करना । शांत करना । जैसे, बलवा दबाना, क्रोध दबाना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
९. किसी दूसरे की चीज पर अनुचित अधिकार करना । कोई काम निकालने के लिये अथवा बेईमानी से किसी की चीज अपने पास रखना । जैसे,—(क) उन्होंने हमारे सौ रुपए दबा लिए । (ख) आपने उनकी किताब दबा ली । संयो॰ क्रि॰—बैठना ।—रखना ।—लेना ।
१०. झोंक के साथ बढ़कर किसी चीज को पकड़ लेना । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
११. —ऐसी अवस्था में ले आना जिसमें मनुष्य असहाय, दीन या विवश हो जाय । जैसे,—आजकल रुपए की तंगी ने उन्हें दबा दिया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "दबाना" आता है (29)
उपशमन शांति रखना । दबानाउपमर्दन दबाना । क्लेश देनाआटना पोतना । दबानाचपना दबाना । दाव में पड़ना । कुचल जानाचहनना † क्रि॰ स॰ चहलना । दबाना । रौंदना । मुहा॰—चहनकर खाना = बहुत अच्छी तरह …चापना दबाना । मींड़नाछेडना छूना या खोदना खादना । दबाना । कोंचना । जैसे,—इस फोडे को छेडना मत, दवा …पेलना दबाकर भीतर घुसाना । जोर से भीतर ठेलना या धँसाना । दबानाचपेटना दबाना । दबोचना । दबाव में डालना । रगड़ा देनाचपेरना पु संज्ञा पुं॰ चापना । दबानादबोरना पु † क्रि॰ सं॰ अपने सामने ठहरने न देना । दबानामचकाना मचकने में प्रवृत्त करना । झुकाना । दबाना । लचानाअंगमर्दन अंगों की मालिश । देह । दबाना । हाथ पैर दबानाएषण इच्छा । अभिलाषा । चाहनापरिस्पंद काँपने का भाव । कंप । कँप- कँपी ।—बहुत जल्दी जल्दी हिलनाउपबर्हण तकियाआक्रांति उथल पुथल । उपद्रवसीम पु ^१ संज्ञा पुं॰ सीमा । हद । पराकाष्ठा । सर- हद । मर्यादा । मुहा॰—सीम…खम टेढ़ापन । टेढ़ाई । कज । झुकाव । मुहा॰— खम खाना = (१) मुड़ना । झुकना । …मेख दे॰ 'मेष'कचरना पु † क्रि॰ स॰गट्टा हथेली और पहुंचे के बीच का जोड़ । कलाई । मुहा॰—गट्टा पकड़ना = तगादा या …दापना पु क्रि॰ स॰धरपना पु क्रि॰ सं॰भंगना † ^१ क्रि॰ अ॰भारना पु क्रि॰ स॰किल्ली कील । खूँटी । मेखखखेटना पु क्रि॰ स॰दरबराना † ^१ क्रि॰ स॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें