🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:35 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धक
dhaka
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धक १ संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰]
१. दिल के धड़कने का शब्द या भाव । हृत्कंप का शब्द या भाव । हृदय के जल्दी जल्दी चलने, कूदने का भाव या शब्द । (भय या उद्वेग होने अर्थात् किसी बात से चौंक पड़ने पर जी में धड़कन होती है) । उ॰—गुंधर हौं निरखीं अब लौं मुख पीरी परी छतियाँ धक छाई ।— गुंधर (शब्द॰) । मुहा॰—जी धक धक करना = भय या उद्वेग से जी धड़कना । जी धक हो जाना = (१) भय या उद्वेग से जी धड़क उठना । डर से जी दहल जाना । (२) चौंक उठना । जी धक होना, या धक से होना = (१) उद्वेग या घबराहट होना । (२) आशंका होना । भय होना । जी दहलना । धक से रह जाना = दे॰ 'जी धक होना या धक से रह जाना' । उ॰—हुस्न आरा और उनकी कुल बहनें और भी मुगलानी और अब्बासी घक से रह गई ।—फिसाना॰, आ॰ १, पृ॰ २९१ । विशेष—इस शब्द का प्रयोग खट, पट आदि और अनु॰ शब्दों के समान प्रायः से विभक्ति सहित क्रि॰ वि॰ वत् ही होता है ।
२. उमंग । उद्वेग । चोप । उ॰—रहत अछक पै मिटै न धक जीवन की निपट जो नाँगी डर काहू के डरै नहीं ।—भूषण (शब्द॰) ।
धक २ क्रि॰ वि॰ अचानक । एकबारगी । उ॰—आनन सीकर सी कहिए धक सोवत तें अकुलाय उठी क्यों ?—केशव (शब्द॰) ।
धक ३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] छोटी जूँ । लीख से बड़ी जूँ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धक" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें