🕉️ 27 November 2026, Friday · 05:10:22 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धनुर्वेद
dhanurveda
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धनुर्वेद संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह शास्त्र जिसमें धनुष चलाने की विद्या का निरूपण हो । विशेष—प्राचीन काल में प्रायः सब सभ्य देशों में इस विद्या का प्रचार था । भारत के अतिरिक्त फारस, मिस्त्र, यूनान, रोम आदि के प्राचीन इतिहासों और चित्रों आदि के देखने से उन सब देशों में इस विद्या के प्रचार का पता लगता है । भारतवर्ष में तो इस विद्या के बड़े बड़े ग्रंथ थे जिन्हें क्षत्रियकुमार अभ्यासपूर्वक पढ़ते थे । मधुसूदन सरस्वती ने अपने प्रस्थानभेद नामक ग्रंथ में धनुवेंद को यजुर्वेद का उपवेद लिखा है । आजकल इस विद्या का वर्णन कुछ ग्रंथों में थोड़ा बहुत मिलता है । जैसे, शुक्रनीति, कामंदकीनीत, अग्निपुराण, वीरचिंतामाणि, वृद्धशार्ङ्गधर, युद्धजयार्णव, युक्तिकल्पतरु, नीतिमयूख, इत्यादि । धनुर्वेदसांहिता नामक एक अलग पुस्तक भी मिलती है पर उसकी प्राचीनता और प्रामाणिकता में संदेह है । अग्निपूराण में ब्रह्मा और महेश्वर इस वेद के आदि प्रकटकर्ता कहे गए हैं । पर मधुसूदन सरस्वती लिखते हैं कि विश्वामित्र ने जिस धनुर्वेद का प्रकाश किया था, यजुर्वेद का उपवेद वही है । उन्होंने अपने प्रस्थानभेद में विश्वामित्रकृत इस उपवेद का कुछ संक्षिस ब्योरा भी दिथा है । उसमें चार पाद हैं— दीक्षापाद, संग्रहपाद, सिद्धिपाद और प्रयोगपाद । प्रथम दीक्षापाद में धनुर्लक्षण (धनुस् के अंतर्गत सब हथियार लिए गए हैं) और अधिकारियों का निरूपण है । आयुद चार प्रकार के कहे गए हैं—मुक्त, अनुक्त, मुक्तामुक्त, और यंत्रमुक्त । मुक्त आयुध, जसे चक्र । अमुक्त आयुध, जैसे, खङ्ग । मुक्ता- मुक्त, जैसे, भाला, बरछा । मुक्त को और अमुक्त को शस्त्र कहते हैं । अधिकारी का लक्षण कहकर फिर दीक्षा, अभिषेक, शकुन आदि का वर्णन है । संग्रहपाद में आचार्य का लक्षण तथा अस्त्रश स्त्रादि के संग्रह का वर्णन है । तृतीयपाद में संप्रदाय सिद्ध विशेष विशेष शस्त्रों के अभ्यास, मंत्र, देवाता और सिद्धि आदि विषय हैं । प्रयोग नामक चतुर्थ पाद में देवाचंन, सिद्धि, अस्त्रशस्त्रादि के प्रयोगों का निरूपण है । वैशंपायन के अनुसार शाङ्गं धनुस् में तीन जगह झुकाव होता है पर वैणव अर्यात् बाँस के धनुस् का झुकाव बराबर क्रम से होता है । शाङ्ग धनुस् ६ । । हाथ का होता है और अश्वा- रोहियों तथा गजारोहियों के काम का होता है । रथी और पैदल के लिये बाँस का ही धनुस् ठीक है । अग्निपुराण के अनुसार चार हाथ का धनुस् उत्तम, साढ़े तीन हाथ का मध्यम और तीन हाथ का अधम माना गया है । जिस धनुष के बाँस में नौ गोँठे हों उसे कोदंड कहना चाहिए । प्राचीन काल में दो डोरियों की गुलेल भी होती थी जिसे उपलक्षेपक कहते थे । डोरी पाट की और कनिष्ठा उँगली के बराबर मोटी होनी चाहिए । बाँस छीलकर भी डोरी बनाई जाती है । हिरन या भैंसे की ताँत की डोरी भी बहुत मजबूत बन सकती है ।—(वृद्धशाङ्गधर) । बाण दो हाथ से अधिक लंबा और छोटी उँगली से अधिक मोटा न होना चाहिए । शर तीन प्रकार के कहे गए हैं—जिसका अगला भाग मोटा हो वह स्त्रीजातीय हैं, जिसका पिछला भाग मोटा हो वह पुरुषजातीय और जो सर्वत्र बराबार हो वह नपुंसक जातीय कहलाता है । स्त्रीजातीय शर बहुत दूर तक जाता है । पुरुषजातीय भिदता खूब है और नपुंसक जातीय निशाना साधने के लिये अच्छा होता है । बाण के फल अनेक प्रकार के होते हैं । जैसे, आरामुख, क्षुरप्र, गोपुच्छ, अर्धचंद्र, सूचीमुख, भल्ल, वत्सदंत, द्विभल्ल, काणिक, काकतुंड, इत्यादि । तीर में गति सीधी रखने के लिये पीछे पखों का लगाना भी आवश्यक बताया गया है । जो बाण सारा लोहे का होता है उसे नाराच कहते हैं । उक्त ग्रंथ में लक्ष्यभेद, शराकर्षण आदि के संबध में बहुत से नियम बताए गए है । रामायण, महाभारत, आदि में शब्द- भेदी बाण मारने तक का उल्लेख है । अंतिम हिंदू सम्राट् महाराज पृ्थ्वीराज के संबंध में
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
धनुर्-वेद m. the science of archery, an a˚ treatise (regarded as an Upa-veda connected with the Yajur-veda, and derived from Viśvāmitra or Bhṛgu), MBh.; Hariv. &c.
N. of wk. by Śārṅga-datta, Cat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (509,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
धनुर्व्वेदः, पुं, (धनूंषि उपलक्षणेन धनुरादीन्य- स्त्राणि विद्यन्ते ज्ञायन्तेऽनेनेति । विद + करणे घञ् ।) धनुर्व्विद्याबोधकशास्त्रम् । तत्तु यजु- र्व्वेदस्योपवेदः । इति चरणव्यूहः ॥ (यथा, मधुसूदनप्सरस्वतीकृतप्रस्थानभेदे । “यजुर्व्वेदस्योपवेदो धनुर्व्वेदः पादचतुष्टयात्मको विश्वामित्रप्रणीतः । तत्र प्रथमो दीक्षापादः । द्वितीयः संग्रहपादः । तृतीयः सिद्धिपादः । चतुर्थः प्रयोगपादः । तत्र प्रथमे पादे धनुर्लक्षण- मधिकारिनिरूपणञ्च कृतम् । तत्र धनुःशब्दश्चापे रूढोऽपि चतुर्विधायुधवाचको वर्त्तते । तच्च चतु- र्विधम् । मुक्तममुक्तं मुक्तामुक्तं यन्त्रमुक्तञ्च । तत्र मुक्तं चक्रादि । अमुक्तं खड्गादि । मुक्तामुक्तं शल्यावान्तरभेदादि । यन्त्रमुक्तं शरादि । तत्र- मुक्तमस्त्रमित्युच्यते । अमुक्तं शस्त्रमित्युच्यते । तदपि ब्राह्मवैष्णवपाशुपतप्राजापत्याग्नेयादि- भेदादनेकविधम् । एवं साधिदैवतेषु समग्रेषु चतु- र्विधायुधेषु येषामधिकारः क्षत्त्रियकुमाराणां तदनुयायिनाञ्च ते सर्व्वे चतुर्विधाः । पदातिरथ- गजतुरगारूढाः । एवं दीक्षाभिषेकशाकुनमङ्गल- करणादिकञ्च सर्व्वमपि प्रथमे पादे निरूपितम् । सर्व्वेषामस्त्रशस्त्रविशेषाणां आचार्य्यस्य लक्षण- पूर्व्वकं संग्रहणं संग्रहपादे द्बितीये दर्शितम् । गुरुसम्प्रदायसिद्धानां शास्त्रविशेषाणां पुनः पुन- रभ्यासो मन्त्रदेवतासिद्धिकरणादिकं तृतीये पादे । एवं देवतार्च्चनाभ्यासादिभिः सिद्धानां अस्त्र- शस्त्रविशेषाणां प्रयोगश्चतुर्थे पादे निरूपितः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-779-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धनुर्वेद" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬