🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:56:10 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धरना
dharanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धरना १ क्रि॰ सं॰ [सं॰ धरण]
१. किसी वस्तु को इस प्रकार द्दढ़ता से स्पर्श करना या हाथ में लेना कि वह जल्दी छूट न सके अथवा इधर उधर जा या हिल न सके । पकड़ना । थामना । ग्रहण करना । जैसे,—(क) चोर धरना । (ख) इसका हाथ लोर से धर रहो, नहीं तो भार जायगा । (ग) यह चिमटा अच्छी तरह धरती नहीं । य़ौ॰—करना धरना । धरना पकड़ना । संयो॰ क्रि॰—लेना । मुहा॰—धर दबाना या दबोचना = (१) पकड़कर वश में कर लेना । बलपूर्वक अधिकार में कर लेना । किसी पर इस प्रकार आ पड़ना कि वह विरोध या बचाव न कर सके । आक्रांत करना । जैसे,—कुत्ते ने बिल्ली को धर दबोचा । (२) तर्क या बिवाद में परास्त करना । धर पकड़कर = जबरदस्ती । बलात् । जैसे,—धर पकड़कर कहीं काम होता है ?
२. स्थापित करना । स्थित करना । रखना । ठहराना । जैसे,— (क) पुस्तक आले पर घर दो । (ख) बोझ सिर पर धर लो । उ॰—कौल खुले कच गूँदती मूँदती चारु नखक्षत अंगद के तरु । दोहद में राति के स्रमभार बड़े बल कै धरती पग भू परु ।—भिखारी ग्रं॰, २, पृ॰ २३७ । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
३. पास रखना । कक्षा में रखना ।जैसे,—(क) वह हमारी पुस्तक धरे हुए है देता नहीं । (ख) यह चीज उनके यहाँ धर दो, कहीँ जायगी नहीं । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । यौ॰—धर रखना । मुहा॰—धरा ढका = समय पर काम आने के लिये बचाकर रखी हुई वस्तु । संचित वस्तु । जैसे,—कुछ धरा ढका होगा, लाओ । धरा रह जाना = काम न आना । व्यर्थ हो जाना ।
४. धारण करना । देह पर रखना । पहनना । जैसे, सिर पर टीपी धरना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । ५आरोपित करना । अवलंबन करना । अंगीकार करना । जैसे, रूप धरना, वेश धरना, धैर्य धरना ।
६. व्यवहार के लिये हाथ में लेना । ग्रहण करना । जैसे, हथियार धरना ।
७. सहायता या सहारे के लिये किसी को घेरना । पल्ला पकड़ना । आश्रय ग्रहण करना । जैसे—उन्हीं को धरो, वे ही कुछ कर सकते है ।
५. किसी फैलनेवाली वस्तु का किसी दूसरी वस्तु में लगाना या छू जाना । जैसे,—फूस गोला है इसी से आग धरती नहीं है ।
९. किसी स्त्री को रखना । बैठा लेना । रखेली की तरह रखना । उ॰—ब्याहो लाख, धरौ दस कुबरी अतहि कान्ह हमारी ।—सूर (शब्द॰) ।
१०. गिरवी रखना । गहन रखना । रेहन रखना । वंधक रखना । जैसे,—(क) अपनी चीज धरकर तब रुपया लाए है । (ख) कोई चीज धरकर भी तो रुपया नहीं देता ।
१४. अपनाना । ग्रहण करना । उ॰—पर जो मेरा गुण, कर्म, स्वभाव धरेंगे वे औरो को भी तार पार उतरेंगे ।—साकेत॰, पृ॰ २१६ ।
धरना २ संज्ञा पुं॰ कोई बात या प्रार्थना पूरी कराने के लिये किसी के पास या द्बार पर अड़कर बैठना और जबतक वह बात या प्रार्थना पूरी न कर दी जाय तबतक अन्न न ग्रहण करना । जैसे—हमारा रुपया न दोगे तो हम तुम्हारे दरवाजे पर धरना देंगे । दे॰ धरन । क्रि प्र॰—देना ।—बैठाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "धरना" आता है (15)
विन्यास स्थापन । रखना । धरनागिरो रेहन । बंधक । गिरवी । क्रि॰ प्र॰—करना ।—धरना ।—रखना । यौ॰— गिरो गाठ = …ग्रासना पकड़ना । धरना । निगलनापिकेटिंग किसी बात को रोकने के लिये पहरा देना । धरना । जैसे,—स्वयंसेवक विदेशी वस…बंधक वह वस्तु जो लिए हुए ऋण के बदले में धनी के यहाँ रख दी जाय । रेहन । विशे…गहना आभूषण । जेवरसन्निधान आमने सामने की स्थितिसन्निवेश एक साथ बैठनाखेप उतनी वस्तु जितनी एक बार में ले जाई जाय । एक बार का बोझ । लदा माल । लदा…ठाना † ^१पु क्रि॰ स॰रखना किसी वस्तु पर या किसी वस्तु के अंदर दूसरी वस्तु स्थित करना । ठहराना । …तोहमत मिथ्या अभियोग । वृथा लगाया हुआ दोष । झूठा कलंक । क्रि॰ प्र॰—जोड़ना ।—द…पिकेट पलटनियों का पहरा जो कहीं उपद्रव होने या उसकी आशंका होने पर उसे रोकने क…सन्यासन फेंकना । छोड़ना । अलग करना । हटाना । दूर करनासन्निवेशन एक साथ बैठना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें