🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:29:04 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रखना
rakhanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रखना क्रि॰ स॰ [सं॰ रक्षण, प्रा॰ रक्खण]
१. किसी वस्तु पर या किसी वस्तु के अंदर दूसरी वस्तु स्थित करना । ठहराना । टिकाना । धरना । जैसे, टेबुल पर किताब रखना; थाली में मिठाई रखना; हाथ पर रुपए रखना; बरतन में अनाज रखना; दाँव पर रुपया रखना; गाड़ी पर असबाब रखना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
२. रक्षा करना । हिफा़जत करना । बचाना । जैसे,—तुम आप तो अपनी चीज रखते नहीं; दूसरों को चोर बनाते हो । उ॰— जाको राखो साइयाँ, मारि सकै नहिं कोय । बाल न बाकाँ करि सकै, जो जग बैरी होय ।—कबीर (शब्द॰) । यौ॰—रख रखाब = किसी वस्तु की देखरेख और रक्षा । हिफाजत करने की क्रिया ।
३. निर्वाह या पालन करना । बिगड़ने न देना । वृथा या नष्ट न होने देना । जैसे,—किसी की इज्जत रखना; किसी की बात रखना । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
४. एकत्र करना । संग्रह करना । जोड़ना । संचित करना । जैसे, कमा कमाकर रुपए रखना; ढूँढ़ ढूँढ़कर तसवींरें रखना । संयो॰ क्रि॰—चलना ।—जाना ।—देना ।—लेना ।
५. सुपुर्द करना । सौंपना ।
६. रेहन करना । बंधक में देना । जैसे,—घर के जेवर रखकर उन्हें कर्ज दिया था ।
७. अपने अधिकार में लेना । अपने हाथ में करना । जैसे,—अभी यह रुपया हम रखते हैं । जब तुम्हें जरूरत हो, तब ले लेना । संयो॰ क्रि॰—लेना । मुहा॰—रख लेना = किसी की चीज उसे वापस न देना । दवा लेना । जैसे,—आपने मेरे लिये जो चीजें उनके पास भेजी थीं, वे सब उन्होंनें रख लीं ।
८. पालन पोषण, मनोविनोद या व्यवहार आदि के लिये अपने अधिकार में करना । अपनी अधीनता में लेना । जैसे,—गौ रखना; घोड़ा रखना; रंडी रखना; पहलवान रखना ।
९. नियुक्त करना । तैनात करना । मुकर्रर करना । जैसे,—आपके काम के लिये मैंने अपने चार आदमी वहाँ रख दिए हैं ।
१०. सकुशल जाने न देना । पकड़ या रोक लेना । जैसे,—दो डाकुओं को तो गाँववालों ने रखा ।
११. आघात करना । चोट पहुँचाना । जड़ना । जैसे,—मुक्का रखना; थप्पड़ रखना ।
१२. स्थागित करना । मुलतबी करना । दूसरे समय के लिये टालना । जैसे,—यह बातचीत कल पर रखो ।
१३. उपस्थित न करना । सामने न लाना । जैसे,—यह सब झगड़ा अलग रखो ।
१४. व्यवहार करना । धारण करना । जैसे,— आप सदा बढ़िया छड़ी रखते हैं ।
१५. किसी पर आरोप करना । जिम्मे लगाना । मढ़ना । जैसे,—तुम सदा सब कसूर मुझपर ही रखते हो । मुहा॰—हाथ रखना = ऐसी बात कहना जिससे कोई दवे, चिढ़े या एहसान माने । (किसी पर) रखकर कहना = किसी को सुनाने या चिढ़ाने के उद्देश्य से किसी दूसरे पर आरोपित करेक कोई बात कहना । लक्ष्य बनाकर कहना ।
१६. ऋणी होना । कर्जदार होना । जैसे,—(क) हम क्या उनका कुछ रखते हैं, जो उनसे दवें । (ख) वे कभी किसी का एक पैसा नहीं रखते ।
१७. मन में अनुभव या धारण करना । जैसे, आशा रखना; विश्वास रखना ।
१८. निवास कराना । डेरा कराना । ठहराना । जैसे,—हमने उन लोगों को धर्मशाला में रख दिया है ।
१९. स्त्री (या पुरुष) से संबंध करना । उपपत्नी (या उपपति) बनाना । जैसे,— उसने एक औरत रख ली है ।
२०. सभोग करना । प्रसंग करना । (बाजारू) ।
२१. गर्भ धारण कराना । जैसे, पेट रखना ।
२२. पक्षियों आदि का अंडे देना । जैसे,—आपकी मुर्गी साल में कितने अंडे रखती है ?
२३. अपने पास पड़ा रहने देना । बचाना । जैसे,—खा पीकर महीने में क्या रखते हो ? संयो॰ क्रि॰—छोड़ना । मुहा॰—रखकर कहना = किसी बातका कुछ अंश बचाकर या छिपाकर शेष अंश कहना । विशेष—नियुक्त क्रिया के रूप में इस शब्द का व्यवहार जिस क्रिया के आगे होता है, उससे सूचित होता है कि वह क्रिया किसी दूसरी क्रिया के पहले पूर्ण हो गई है या हो जानी चाहिए । जैसे,—मैने उससे पहले ही कह रखा था कि तुम्हारे आने पर रुपया दे दे ।' मुहावरे के रूप में भी यह क्रिया दूसरी क्रियाओं के साथ लगती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "रखना" आता है (60)
आधान स्थापन । रखना । यौ॰— अग्न्याधन । गर्भाधानन्यास स्थापना । रखनाविन्यास स्थापन । रखना । धरनाप्रतिष्ठान स्थापित या प्रतिष्ठित करने की क्रिया । रखना । बैठना । स्थापनआहिति स्थापन । रखनास्थापना प्रतिष्ठित या स्थित करना । बैठाना । थापना । दृढ़तापूर्वक रखनाअवस्थापन निवेशन । रखना । स्थापन करनान्यसन जमा करना । रखनागोपना पु † क्रि॰ स॰ छिपाना । लुकाना । संयो॰ क्रि॰-देना ।—रखनाशरम लज्जा । हया । गैरत । क्रि॰ प्र॰—आना ।—करना ।—रखना ।—होना । मुहा॰—शरम स…सुध स्मृति । स्मरण । याद । चेत । क्रि॰ प्र॰—करना । रखना । होना । मुहा॰—सुध…गिरो रेहन । बंधक । गिरवी । क्रि॰ प्र॰—करना ।—धरना ।—रखना । यौ॰— गिरो गाठ = …घमंड अभिमान । गरूर । शेखी । अहं— कार । गर्व । क्रि॰ प्र॰—करना ।—रखना ।—होना…सब्र संतोष । घैर्य । क्रि॰ प्र॰—आना ।—करना ।—रखना । मुहा॰—सब्र करना = (१) ध…कदूरत रंजिश । मनमोटाव । कीना । क्रि॰ प्र॰—आना ।—रखना ।—होनाखोजना तलाश करना । पता लगाना । ढूँढ़ना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—मारना ।—रखनाठलाना † ^१ क्रि॰ स॰ ठेलना । रखनाकत निर्मलीआशा अप्राप्त के पाने की इच्छा और थोड़ा बहुत निश्चय । जैसे,—(क) आशा लगाए बै…कपट अभिप्राय साधन के लिये हृदय की बात को छिपाने की वृत्ति । छल । दंभ । धोख…कलम सरकड़े की कटी हुई छोटी छड़ या लोहे की जीभ लगी हुई लकड़ी का टुकड़ा जिसे…भार एक परिमाण जो बीस पसेरी का होता हैलेप गीली या पानी आदि के साथ मिली हुई वस्तु जिसकी तह किसी वस्तुओ के ऊपर फैल…वैर शत्रुता । दुश्मनी । द्वेष । विरोधशौक किसी वस्तु की प्राप्ति या निरंतर भोग के लिये अथवा कोई कार्य करते रहने …संग मिलने की क्रिया । मिलनबंधक वह वस्तु जो लिए हुए ऋण के बदले में धनी के यहाँ रख दी जाय । रेहन । विशे…व्रत भोजन करना । भक्षण । खानानिधान आधार । आश्रयअधिकार कार्यभार: प्रभुत्व । आधिपत्य । प्रधानता । जैसे—'इस कार्य का अधिकार उन्…स्थापन खड़ा करना । उठानाविश्वास करना । सच मानना । प्रतीत करनाजारी बहता हुआ । प्रवाहित । जैसे, खून का जारी होनाआसादन प्राप्त करनायाद स्मरण शक्ति । स्मृति । जैस,— आपकी याद की मैं प्रशंसा करता हूँसन्निधान आमने सामने की स्थितिसन्निवेश एक साथ बैठनानीव घर बनाने में गहरी नाली के रूप में खुदा हुआ गड्ढा जिसके भीतर से दीवार क…कुनह पु † संज्ञा स्त्री॰कैद बंधन । अवरोधखूब सोचना । जैसे,— इस काम में बहुत दिमाग लड़ानें की जरारत है । यौ॰— दिमागद…छोप किसी गाढी या गीली वस्तु की मोटी तह जो किसी वस्तु पर चढाई जाय । मोटा ले…जिद उलटी बात या वस्तु । विरूद्ध वस्तु या बातवजन भार । बोझगलती भूल । चूक । धोखा । मुहा॰—गलती में पड़ता = धोखा खाना । भूल करनाठवना †पु ^१ क्रि॰ स॰ठाना † ^१पु क्रि॰ स॰देना किसी वस्तु पर से अपना स्वत्व हटाकर उसपर दूसरे का स्वत्व स्थापित करना ।…धरना किसी वस्तु को इस प्रकार द्दढ़ता से स्पर्श करना या हाथ में लेना कि वह ज…रेहन रुपया देनेवाले के पास कुछ माल जायदाद इस शर्त पर रहना कि जब वह रुपया पा…लाठी वह लंबी और गोल बड़ी लकड़ी जिसका व्यवहार चलने में सहारे के लिये अथवा मा…साझा किसी वस्तु में भाग पाने का अधिकार । सराकत । हिस्सेदारी । जैसे,—बासी रो…गिनना वस्तुओँ को समूह से तथा एक दूसरी से अलग अलग करके उनकी संख्या निश्चित कर…गिरवी गिरो रखा हुआ । बंधक । रेहन । यौ॰—गिरवीदार, गिरवीनामा, गिरवीजब्ती, गिरव…गुबार गर्द । धूल । यौ॰—गर्द गुबार । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—उड़ना ।—आनाघालना † क्रि॰ स॰चौकसी सावधानी । होशि- यारी । निगरानी । निगहबानी । खबरदारी । क्रि॰ प्र॰—करना …छप्पर बाँस या लकड़ी की फट्टियों और फूस आदि की बनी हुई छाजन जो मकान के ऊपर छा…छिपाव किसी बात या भेद को छिपाने का भाव । बातों को एक दूसरे से गुप्त रखने का …जगाना नींद त्यागने के लिये प्रेरणा करना । जैसे,—वे बहुत देर से सोए हैं, उन्ह…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें