🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:24:28 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुध
sudha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुध १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शुद्ध (बुद्धि) मा सु+धी]
१. स्मृति । स्मरण । याद । चेत । क्रि॰ प्र॰—करना । रखना । होना । मुहा॰—सुध दिलाना=याद दिलाना । स्मरण करना । सुध न रहना=विस्मृत हो जाना । भूल जाना । याद न रहना । जैसे,—तुम्हारी तो किसी को सुध ही नहीं रह गई थी । सुध बिसरना=विस्मृत होना भूल जाना । सुध्र बिसराना या बिसारना=किसी को भूल जाना । किसी को स्मरण न रखना । उ॰—तुम्हें कौन अनरीत सिखाई, सजन सुध बिसराई ।—गीत (शब्द॰) । सुध भूलना= दे॰ 'सुध बिसरना' । सुध भुलाना= दे॰ 'सुध बिसराना' ।
२. चेतना । होश । यौ॰—सुध बुध=होश हवास । मुहा॰—सुध बिसरना=अचेत होना । होश में न रहना । सुध बिसराना=अचेत करना । होश में न रहने देना । सुध न रहना =होश न रहना । अचेत हो जाना । उ॰—सुध न रही देखतु रहै काल न लखै बिनु तोहिं । देखै अनदेखै तुहे कठिन दुहूँ विधि मोहिं ।—रतनहजारा (शब्द॰) । सुध सँभालना=होश सँभालना । होश में आना ।
३. खबर । पता । मुहा॰—सुध लेना=पता लेना । हालचाल जानना । सुध रखना=चौकसी रखना । उ॰—(क) जब प्रसमन कौ बिलँब भयौ तब सत्राजित सुध लीन्हीं ।—सूर (शब्द॰) । (ख) दरदहिं दै जानत लला सुध लै जानत नाहि । कहो बिचारे नेहिया तव घाले किन जाहिं ।—रतनहजारा (शब्द॰) ।
सुध २ वि [सं॰ शुद्ध] दे॰ शुद्ध । उ॰—सुकृत नीर में नहाय ले भ्रम भार टरे सुध होय देह ।—कबीर (शब्द॰) ।
सुध ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सुधा] दे॰ सुधा । उ॰—जाके रस को इंद्रहु तरसत सुधहु न पावत दाँज ।—देव स्वामी (शब्द॰) ।
सुध बुध संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सु+धी+बुद्धि] होश हवास । चेत । ज्ञान । दे॰ सुध । मुहा॰—सुध बुध जाती रहना=होश हवास जाता रहना । सुध बुध ठिकाने न होना=बुद्धि ठिकाने न होना । होश हवास दुरुस्त न होना । सुध बुध न रहना, सुध बुध मारी जाना= बुद्धि का लोप हो जाना । होश हवास न रहना । सुध बुध बिसराना=अचेत करना । होश में न रहने देना । उ॰—कान्हा ने कैसी बाँसुरी बजाई, मेरी सुध बुध बिसराई ।—गीत । (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सुध" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें