अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
होश संज्ञा पुं॰[फ़ा॰] १. बोध या ज्ञान की वृत्ति । संज्ञा । चेतना । चेत । जैसे, वह होश में नहीं है । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । यौ॰—होश व हवास, होशोहवास = चेतना और बुद्धि । सुध बुध । मुहा॰—होश उड़ना या जाता रहना = भय या आशंका से चित्त व्याकुल होना । चित स्तब्ध होना । सुध बुध भूल जाना । तन मन की सँभाल न रहना । जैसे,—बंदूक देखते ही उसके होश उड़ गये । होश करना = सचेत होना । बुद्धि ठीक करना । होश दंग होना = चित्त चकित होना । आश्चर्य से स्तब्ध होना । मन में अत्यंत आश्चर्य उत्पन्न होना । होश पकड़ना = आपे में होना । चेतना प्राप्त करना । होश सँभालना = अवस्था बढ़ने पर सब बातें समझने बूझने लगना । सयाना होना । अनजान बालक न रहना । जैसे, मैंने तो जब से होश सँभाला, तब से इसे ऐसा ही देखता हूँ । होश में आना = चेतना प्राप्त करना । बोध या ज्ञान की वृत्ति फिर लाभ करना । बेसुध न रहना । मूर्छित या संज्ञाशून्य न रहना । होश की दवा करो = बुद्धि ठीक करो । समझ बुझकर बोला । होश ठिकाने होना = (१) बुद्धि ठीक होना । भ्रांति या मोह दूर होना । (२) चित्त स्वस्थ होना । थकावट, घबराहट, डर या व्याकुलता दूर होना । चित्त की अधीरता या व्याकुलता मिटना । (३) अहंकार या गर्व मिटना । दंड पाकर भूल का पछतावा होना । जैसे, वह मार खायगा तब उसके होश ठिकाने होंगे । होश की दवा करना = समझदारी प्राप्त करना । उ॰—अक्ल के नाखून लो । होश की दवा करो ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १३७ । होश फाख्ता हो जाना = होश उड़ जाना । उ॰—पहलवान के होश फाख्ता हो गए । झूठी जूड़ो चौगुनी बढ़ी ।—काले॰, पृ॰ ५६ । होश हवा होना या होश हिरन होना = दे॰ 'होश उड़ना' । २. स्मरण । सुध । याद । स्मृति । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—होश आना = (१) दे॰ 'होश में आना' । (२) स्मरण होना । याद आना । होश दिलाना = सुध कराना । स्मरण कराना । याद दिलाना । ३. बुद्धि । समझ । अक्ल । यौ॰—होशमंद । ४. नशे के उतार की अवस्था (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।