🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:24:19 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नीव
nīva
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नीव संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ नेमि, प्रा॰ नेइँ]
१. घर बनाने में गहरी नाली के रूप में खुदा हुआ गड्ढा जिसके भीतर से दीवार की जोड़ाई आरंभ होती है । दोवार उठाने के लिये गहरा किया हुआ स्थान । क्रि॰ प्र॰—खोदना । मुहा॰—नींव देना = (१) गड्ढा खोदकर दीवार खड़ी करने के लिये स्थान बनाना । दीवार की जड़ जमाने के लिये भूमि खोदना । (२) घर उठाने का आरंभ करना । (किसी बात की) नींव देना = कारण या आधार खड़ा करना । जड़ खड़ी करना । आरंभ करना । उपक्रम करना । सामान करना । जैसे, झगड़े की नींव देना । उ॰—बाकी खाँ सो उठि छता दई दुं द की नीवँ ।—लाल (शब्द॰) । नीयँ भरना = दीवार के लिये खुदे हुए गड्ढे में कंकड़, पत्थर आदि पाटना ।
२. दीवार के लिये गहरे किए हुए स्थान में ईंट, पत्थर, मिट्टी आदि की जोड़ाई या जमावट जिसके ऊपर दीवार उठाते हैं । दीवार की जड़ या आधार । मूलभित्ति । क्रि॰ प्र॰—धरना ।—रखना । मुहा॰—नींव का पत्थर = वह पत्थर जो मकान बनाने के आरंभ में पहले पहल नींव में रखा जाता है । नींव जमाना या डालना या देना = दीवार उठाने के लिये नीवँ के गड्ढे में ईंट, पत्थर आदि जमाकर आधार खड़ा करना । दीवार की जड़ जमाना । (किसी बात की) नीवँ जमाना = (१) आधार दृढ़ जमाना । स्थिर करना । स्थापित करना । (२) गर्भ स्थित करना । पेट रखना । (किसी वस्तु या बात की) नींव डालना या देना = आधार खड़ा करना । जड़ जमाना । सूत्रपात करना । बुनियाद डालना । आरंभ करना । जैसे,— क्लाइव ने अँगरेजी राज्य की नीवँ डाली । नीवँ पड़ना = (१) घर की दीवार का आधार खड़ा होना । घर बनने का लग्गा लगाना । उ॰—ओक की नींव परी हरि लोक बिलोकत गंग तरगं तिहीरे ।—(शब्द॰) । (२) आंरभ होना । सूत्रपात होना । जड़ खड़ी होना या जमना । जैसे, झगड़े की नीवँ पड़ना, राज्य की नींव पड़ना ।
३. जड़ । मूल । स्थिति । आधार ।
नीव संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] दे॰ नीवँ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें