🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:12:06 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नस
nasa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नस १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ स्नायु, तुलनीय अ॰ नसा ( = वह रग जो कमर के नीचे से टखने तक है)]
१. शरीर के भीतर तंतुओं का वह बंध या लच्छा जो पेशियों के छोर पर उन्हें दूसरी पेशियों या अस्थि आदि कडे़ स्थानों से जोड़ने के लिये होता है (जैसे, घोडा़ नस) । साधारण बोलचाल में कोई शरीर- तंतु या रक्तवाहिनी नली । विशेष—नसों के ततु दृढ़ और चीमड़ होते हैं, लचीले नहीं होते । वे खींचने से बढ़ते नहीं । नसें शरीर की सबसे दृढ और मजबूत सामग्री हैं । कभी कभी वे ऐसे आघात से घी नहीं टूटतीं जिनेसे हड्डियाँ टूट जाती और पेशियाँ कट जाती हैं । मुहा॰—नस चढ़ना या नस पर नस चढ़ना = खिंचाव, दबाब या झटके आदि के कारण शरीर में किसी स्थान की, विशेषतः पैर का पिंडली या बाँह की किसी नस का अपने स्थान से इधर उधर हो जाना या बल खा जाना जिसके कारण उस स्थान पर तनाव और पीडा़ होती है और कभी कभी सूजन भी हो जाती है । नसें ढीली होना = थकावट आना । शिथिलता होना । पस्त होना । नस नस में = सारे शरीर में । सर्वांग में । जैसे,—उनसी नस नस में शरारत भरी पडी़ है । नस नस फड़क उठना = बहुत अधिक प्रसन्नता होना । अति आनंद होना । उमंग होना । जैसे,— आपके चुटकुले सुनकर तो नस नस फड़क उठती है । नस भड़कना = (१) दे॰ 'नस चढना' । (२) विक्षिप्त होना । पागल होना । यौ॰—घोडा़नस = पैर की वह बडी़ नस जो पीछे की ओर पिंडली के नीचे होती है । इसके कट जाने से बहुत अधिक खून बहता है जिससे लोग कहते हैं, आदमी मर जाता है ।
२. लिंग । पुरुष की मूत्रेंद्रिय । (क्व॰) । मुहा॰—नम या नसें ढीली पड़ जाना = लिंगेंद्रिय का शिथिल हो जाना । पुंसत्व की कमी हो जाना ।
३. पतले रेशे वा तंतु जो पत्तों बीच बीच में होते हैं ।
नस पु २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ निश] दे॰ निशा । उ॰—लागे सा व सुहाँमणउ, नस भर कुंझड़ियाँह । जल पोइणिए छाइयउ, कहउ त पूगल जाँह ।—ढोला॰, दू॰ २४५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नस m. (ifc.) the nose (cf. अपी-न्˚, उरू-ण्˚, कुम्भीन्˚ &c.)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (532,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
नस गतौ भ्वा० आत्म० सक० सेट् वेदनिघण्टुः । नसते अन- सिष्ट कौटिल्येऽयं णोपदेशः स च सति निमित्ते णत्वं भजते । संश्लेषे च “स मोदते नसते साधते गिरा” ऋ० ९ । ७१ । ३ “नसते ग्रहादिषु संश्लिष्टो भवति” भा० ।
नस व्याप्तौ भ्वा० पर० सक० सेट् निघण्टुः नशदित्यत्र नसदिति माधबसम्मतः पाठः । नसति अना(न)सीत् । ननास नेसतुः “सुरभिष्टमं नरां नसन्त” ऋ० १ । १८६ । ७ “नसन्त व्वाप्रुवन्ति नसतिर्व्वाप्तिकर्मेति” माघवः “वृर्षणो नसीमहि” ऋ० २ । १६ । ८ नसीमहि व्याप्यामेति छान्दसः प्रयोगः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4006,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नस" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें