🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:41:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नहाना
nahānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नहाना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ स्नान, प्रा॰ हाररण, बुंदे॰ हनाना]
१. पानी के स्रोत में, बहती हुई धार के नीचे या सिर पर से पानि ढालकर शरीर को स्वच्छ करने या उसकी शिथिलता दूर करने के लिये उसे धोना । स्नान करना । संयो॰ क्रि॰—डालना । मुहा॰—दूधों नहाना पूतों फलना = धन और परिवार से पूर्ण होना । (आशीर्वाद) । विशेष—शरीर में जितने रोमकूप हैं, नहाने से उन सबका मुँह खुल और साफ हो जाता है और शरीर की थकावट दूर हो जाती है । भारत सरीखे गरम देशों में लोग नित्य सबेरे उठकर शौच आदि से निवृत्त होकर नहाते हैं और कभी सबेरे और संध्या दोनों समय नहाते हैं । पर ठंढे देशों के लोग प्रायः नित्य नहीं नहाते, सप्तार में एक या दो बार नहाते हैं ।
२. रजोधर्म से निवृत्त होने पर स्त्री का स्नान करना ।
३. किसी तरल पदार्थ से सारे शरीर का आलुप्त हो जाना । शराबोर हो जाना । बिलकुल तर हो जाना । जैसे, पसीने से नहाना । खून से नहाना । विशेष—इस अर्थ में 'नहाना' शब्द के साथ प्रायः 'उठाना' या 'जाना' संयोज्य क्रिया लगाई जाती है ।
नहाना पु † २ क्रि॰ स॰ [हिं॰] नाधना । उ॰—सूरत निरत के बैल नहायन, जोत खेत निर्बानी । दुबिधा दूब छोलकर बाहर, बोया नाम की धानी ।—कबीर श॰, भा॰, पृ॰ ५१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "नहाना" आता है (20)
मज्जन स्नान । नहानाउदकगाह स्नान करना । नहानाउपमज्जन नहाना । स्नान । अवगाहनसमाप्लव समाप्लाव संज्ञा पुं॰ स्नान करने की क्रिया । नहाना । गोता लगानास्नात्र स्नान । नहानास्नानविधि स्नान करना । नहानाझीलण पु † क्रि॰ अ॰ स्नान करना । नहानाखोरना † क्रि॰ अ॰ स्नान करना । नहानास्नायन स्नान । नहानाअन्हाना पु क्रि॰ अ॰ स्नान करना । नहानाजलसंस्कार नहाना । स्नान करनाखोर बस्तियों की तंग गली । सँकरी गली । कूचाशौच शुचि होने का भाव । शुद्धता । पवित्रता । पाकीजगीस्नान शरीर को स्वच्छ करने या उसकी शिथि- लता दूर करने के लिये उसे जल से धोना,…पिंडा ठोस या गीली वस्तु का टुकड़ाप्रणेजन स्नान करने का जल । नहाने का पानीबाथ पु संज्ञा पुं॰सोलह जो गिनती में दस से छह अधिक हो । षोडशमज्जना पु संज्ञा पुं॰श्रृंगार साहित्य के अनुसार नौ रसों में से एक रस जो सबसे अधिक प्रसिद्ध है और प्र…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें