🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:03:37 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नागा
nāgā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नागा २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ नग्न, हिं॰ नंगा] उस संप्रदाय का शैव साधु जिसमें लोग नंगे रहते हैं । उ॰— जंगम सिवरा जरै जरै नागा वैरागी । तपसी दूना जरै बचै नहीं कोऊ भागी ।— पलटू॰, भा॰ १, पृ॰ १०४ । विशेष— नागे पहले किसी प्रकार का वस्त्र धारण नहीं करते थे, एक दम नगे रहते थे । अब अँग्रेजी राज्य में एक कौपीन लगाकर निकलते हैं जिसे नागफनी कहते हैं । ये सिर की जटाओं को रस्सी की तरह बट कर पगड़ी के आकार में लपेटे रहते हैं और शरीर में भस्म पोतते हैं । ये अपने पास भस्म का एक गोला रखते हैं जिसकी नित्य पूजा करते हैं । इनकी उद्दंडता और वीरता प्रसिद्ध है । अँगरेजी राज्य के पहले ये बड़ा उपद्रव भी करते थे । वैष्णव वैरागियों से इनकी लड़ाई प्रायः हुआ करती थी जिसमें बहुत से वैरागी मारे जाते ये । नागों के भी कई अखाडे़ हेते हैं जिनमें निरंजनी और निर्वाणी दो मुख्य हैं ।
२. नंगा । नग्न । आच्छादनसहित । उ॰— भूका पोसणहार यूँ ज्यूँ जग कमलाकंत । नागां ढाकणहार इम, जिम तरवरा वसंत ।— बाँकी॰ ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ५६ ।
नागा २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ नागा]
१. आसाम के पूर्व की पाहाड़ियों में बसनेवाली एक जंगली जाति । जिनका प्रेदश 'नागा लैंड' कहा जाता है ।
२. आसाम में वह पहाड़ या स्थान जिसके आसपास नागा जाति की बस्ती है ।
नागा ३ संज्ञा पुं॰ [तु॰ नागह] किसी नित्य या निरंतर होनेवाली अथवा नियत समय पर बराबार होनेवाली बात का किसी दिन या किसी नियत अवसर पर न होना । चलती हुई कार्य- परंपरा का भंग । अंतर । बीच । जैसे,— (क) रोज काम पर जाना, किसी दिन नागा न करना । (ख) तुम्हारे कई नागे हो चुके, तनख्वाह कटेगी । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰— नागा देना = बीच डालना । अंतर डालना । —जैसे, रोज न आओ, एक दिन नागा देकर आया करो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नागा" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें