🕉️ 20 November 2026, Friday · 03:22:42 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नारंगी
nāraṃgī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नारंगी १ संज्ञा स्त्री॰ [दे॰ नारङ्ग, अ॰ नारंज]
१. नीबू की जात ि का एक मझोला पेड़ जिसमें मीठे सुगंधित और रसीले फल लगते हैं । विशेष—पेड़ इसका नीबू ही का सा होता है । नारंगी का छिलका मुलायम और पीलापन लिए हुए लाल रंग का होता है और गूदे से अधिक लगा न रहने के कारण बहुत सहज में अलग हो जाता है । भीतर पतली झिल्ली से भढ़ी हुई फाँकें होती हैं जिसनें रस से भरे हुए गूदे के रवे होते हैं । एक एक फाँक के भीतर दो या तीन बीज होते हैं । नारंगी गरम देशों में होती है । एशिया के अतिरिक्त युरोप के दक्षिण भाग, अफ्रिका के उत्तर भाग और अमेरिका के कई भागों में इसके पेड़ बीगीचों में लगाए जाते हैं और फल चारों ओर भेजे जाते हैं । भारत में जो मीठी नारंगियाँ होती हैं दे और कई फलों के समान अधिकतर आसाम होकर चीन से आई हैं, ऐसा लोगों का मत है । भारतवर्ष में नारंगियों के लिये प्रसिद्ध स्थान हैं सिलहट, नागपुर, सिकिम, नैपाल, गढ़वाल, कुमायूँ, दिल्ली, पूना और कुर्ग । नारंगी के प्रधान चार भेद कहे जाते हैं—संतरा, कँवला, माल्टा और चीनी । इनमें संतरा सबसे उत्तम जाति है । संतरे भी देशभेद से कई प्रकार के होते हैं । चीन और भारतवर्ष के प्राचीन ग्रंथों में नारंगी का उल्लेख मिलता है । संस्कृत में इसे नागंरंग कहते हैं । 'नाग' का अर्थ है सिंदूर । छिलके के लाल रंग के कारण यह नाम दिया गया । सुश्रुत में नागरंग का नाम आया है । इसमें कोई संदेह न हीं कि युरोप में यह फल अरबवालों के द्वारा गया ।
२. नारंगी के छिलके का सा रंग । पीलापन लिए हुए लाल रंग ।
नारंगी २ वि॰ पीलापन लिए हुए लाल रंग का ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "नारंगी" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें