🕉️ 21 November 2026, Saturday · 06:00:37 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

निकालना
nikālanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
निकालना क्रि॰ सं॰ [सं॰ निष्कासन, हिं॰ निकासना]
१. बाहर करना । भीतर से बाहर लाना । निर्गत करना । जैसे, घर से निकालना, बरतन में से निकालना, चुभा हुआ काँटा निकालना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।— लेना ।—ले जाना । मुहा॰—(स्त्री को) निकाल लाना या ले जाना = स्त्री ये अनुचित संबंध करके उसे उसके घर से अपने यहाँ लाना या लेकर कहीँ चला जाना ।
२. व्याप्त या ओतप्रोत वस्तु को पृथक् करना । मिली हुई, लगी हूई या पैवस्त चीज को अलग करना । जैसे, बीज से तेल निकालना, पत्ती से रस निकालना, फल से छिलका निकालना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना ।
३. पार करना । एक ओर से दूसरी ओर ले जाना या बढ़ाना । अतिक्रमण कराना । जैसे— दीवार के छेद में सें इसे उस पार निकाल दो । संयो॰ क्रि॰—देना ।—ले चलना ।—ले जान ।
४. गरम कराना । ले जाना । गुजर कराना । जैसे,—(क) वे बारात इसी सड़क से निकालेंगे । (ख) हम उसे इसी ओर से निकाल ले जायँगे । संयो॰ क्रि॰—ले चलना ।—ले जाना ।
५. किसी ओर को बढ़ा हुआ करना । जैसे,— चबूतरे का एक कोना उधर निकाल दो । संयो॰ क्रि॰—देना ।
६. निश्चित करना । ठहराना । उदभावित करना । जैसे, उपाय निकालना, रास्ता निकालना, दोष निकालना, परिणाम निकालना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
७. प्रादुर्भूत करना । उपस्थित करना । मौजूद । करना ।
८. खीलना । व्यक्त करना । स्पष्ट करना । प्रकट करना । जैसे,—वाक्य का अर्थ निकालना ।
९. छेड़ना आरंभ करना । चलाना । जैसे,—बार निकालना, चर्चा निकालना ।
१०. सबके सामने लाना । देख में करना । जैसे,— अभी मत निकालो, लड़के देखेंगे तो रोने लगेंगे ।
११. मेल या मिलेजुले समूह में से अलग करना । पृथक् करना । जैसे,— (क) इनमें से जो आम सड़े हों उन्हें निकाल दो । (ख) इनमें से जो तुम्हारे काम की चीजें हों उन्हें निकाल लो । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना—लेना ।
१२. घटना । कम करना । जैसे,— पाँच में से तीन निकाल दो । संयो॰ क्रि॰—देना ।—डालना ।
१३. फँसा, बँघा, जुड़ा या लगा न रहने देना । अलग करना । छुड़ाना । मुक्त करना । जैस,—गले से फंदा निकालना, कोट से बटन निकालना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना ।
१४. काम से अलग करना । नौकरी से छुड़ाना । बरखास्त करना । जैसे,— इस नौकर को निकाल दो । संयो॰ क्रि॰—देना ।
१५. पास न रखना । दूर करना । हटाना । जैसे,— इस घोड़े को अब हम निकाल देंगे । संयो॰ क्रि॰—देना ।
१६. बेंचना । खपाना । जैसे, माल निकालना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
१७. सिद्ध करना । फलीभूत करना । प्राप्त करना । जैसे,— अपना काम निकालने में वह बड़ा पक्का है । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
१८. निर्वाह करना । चलाना । जैसे,— किसी प्रकार काम नकालने के लिये यह अच्छा है । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
१९. किसी प्रश्न या समस्या का ठीक उत्तर निश्चित करना । हल करना । जैसे,— यह सवाल तुम नहीं निकाल सकते ।
२०. लकीर की तरह दूर तक जानेवाला वस्तु का विधान करना । जारी करना । फैलाना । जैसे, नहर निकालना, सड़क निकालना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
२१. प्रचलित करना, जारी करना । जैसे, कानून निकालना, कायदा निकालना, रीति निकालना ।
२२. नई बात प्रकट करना । आविष्कृत करना । ईजाद करना । जैसे, नई तरकीब निकालना, कल निकालना ।
२३. संकट, कठिनाई आदि से छुटकारा करना । बचाव करना । विस्तार करना । उद्धार करना । जैसे,— इस संकट से हमें निकालो ।
२४. प्रस्तुत करके सर्वसाधारण के सामने लाना । प्रचारित करना । प्रकाशित करना । जैसे,—(क) उस प्रकाशक ने अच्छी पुस्तकें निकाली हैं । (ख) अखबार निकालना ।
२५. रकम जिम्मे ठहरना । ऊपर ऋण या देना निश्चित करना । जैसे,— उसने सौ रुपए हमारे जिम्मे निकाने हैं ।
२६. प्राप्त करना । ढूँढ़कर पाना । बरामद करना । जैसे,— पुलिस ने उसके यहाँ चोरी का माल निकाला है ।
२७. दूसरे के यहाँ से अपने वस्तु ले लेना । जैसे, बैंक से रुपया निकालना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
२९. घोड़े, बै
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "निकालना" आता है (52)
अपोह निकालना । हटाना । निवारण । दुर करनानिःसारण निकालनापर्यसन निकालनाउद्धृति उद्धार । निकालना, बचाना या रक्षा करनानिष्कर्षण निकालना । खींचकर निकालनापरित्यजन परित्याग की क्रिया । त्यागना । छोड़ना । फेंकना । निकालनाबहिष्कार बाहर करना । निकालनापरित्याजन परित्याग की क्रिया । छोड़ना । निकालनाकाढना किसी वस्तु के भीतर से किसी वस्तु को बहार करना । निकालनागारना दबाकर पानी या रस निकालना । निचोड़नानुक्स दोष । ऐब । खराबी । बुराई । क्रि॰ प्र॰—निकलना ।—निकालनाकड्ढना दे॰ . 'काढ़ना' । निकालनाखुरचाल दुष्टता । पाजीपन । बद- माशी । शरारत । क्रि॰ प्र॰—करना ।—निकालनारगेदना भगाना । खदेड़ना । निकालना । दौड़ना । संयो॰ क्रि॰—देनाकढ्डेरना काढ़ना । निकालनानिष्काशन निकालना । बाहर करनाबहरियाना बाहर की ओर करना । निकालनाव्यवाकृति दूर करना । निकालनानिरसन फेकना । दूर करना । हटानानिर्हरण शव को जलाने के लिये ले जानानिर्वासन मार डालना । वधपरित्याग त्यागने का भाव । त्यागजाली तरोडी़विमोचन बंधन, गाँठ आदि खोलनासिद्धांत भलीभाँति सोच विचार कर स्थिर किया हुआ मत । वह बात जिसके सदा सत्य होने क…अरक सेबारबहिष्करण बाह्म इंद्रियाँकुनह पु † संज्ञा स्त्री॰सृजन पु संज्ञा पुं॰खुन रक्त । रुधिर । लहु । क्रि॰ प्र॰—गिरना ।—चलना ।—जमना ।—निकलना ।— निकालन…गरज बहुंत गंभीर और तुमुल शब्द । जैसे, बादल की गरज सिंह की गरज, वीरों की गर…जगह वह अवकाश जिसमें कोई चीज रह सके । स्थान । स्थल । जैसे,—(क) उन्होंने मका…जूस मूँग अरहर आदि की पकी हुई दाल का पानी जो प्रायः रोगियों को पथ्य रूप में…बात सार्थक शब्द या वाक्य । किसी वृत्त या विषय को सूवत करनेवाला शब्द या वाक…खुचड खुचर संज्ञा स्त्री॰ व्यर्थ के दोष निकालने की क्रिया । झुठमुठ अवगुण दिख…जलूस बहुत से लोंगों का किसी उत्सव के उपलक्ष में सज धजकर, विशेषतः किसी सवारी…नखरा वह चुलबुलापन, चेष्टा या चंचलता आदि जो जवानी की उमंग में अथवा प्रिय को …वक्त समय । काल । मुहा॰—वक्त काटना = (१) किसी प्रकार समय बिताना । (२) जी बहल…सिकन सिकुड़ने से पड़ी हुई धारी । मुड़कर दबने से पड़ी हुई लकीर । सिलवट । वली…कशीदा कपडे पर सूई और तागे से निकाला हुआ काम । तागे भरकर कपडे़ में निकाले हुए…गुबार गर्द । धूल । यौ॰—गर्द गुबार । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—उड़ना ।—आनाठलाना † ^१ क्रि॰ स॰ ठेलना । रखनामलामत लानत । फटकार । दुतकारशुबहा संदेह । शकहिकमत विद्या । तत्वज्ञानउमाचना पु † क्रि॰ स॰कारटून वह उपहासपूर्ण कल्पित चित्र जिससे किसी घटना या व्यक्ति के संबंध में किस…दिवाला वह अवस्था जिसमें मनुष्य के पास अपना ऋण चुकाने के लिये कुछ न रह जाय । प…पोस्टर छपी हुई बडी़ नोटिस या विज्ञापन जो दीवारों पर चिपकाया जाता है । प्लैकडँ…स्क्रू वह कील या काँटा जिसके नुकीले आधे भाग पर चक्करदार गड़ारियाँ या चूड़ियाँ…विकासना पु ^१ क्रि॰ स॰विमोचना पु क्रि॰ स॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें