🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:44:20 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नोक
noka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नोक संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰] [वि॰ नुकीला]
१. उस ओर का सिरा जिस ओर कोई वस्तु बराबर पतली पड़ती गई हो । सुक्ष्म अग्रभाग । शंकु के आकार की वस्तु का महीन या पतला छोर । अनी । जैसे, सूई की नोक, काँटे की नोक, भाले की नोक, खूँटे की नोक, जूते की नोक । यौ॰— नोक झोंक । मुहा॰—नोक को लेना = बढ़ बढ़कर बातें करना । गर्व दिखाना । नोक दुम भागना = जी छोड़कर भागना । बेतहाशा भागना । नोक रह जाना = आन की बात रह जाना । टेक या प्रतिज्ञा का निर्वाह हो जाना । बात रह जाना । मर्यादा रह जाना । प्रतिष्ठा बनी रह जाना । नोक बनाना = बनाव सिंगार करना । रुप सँवारना ।
२. किसी वस्तु के निकले हुए भाग का पतला सिरा । किसी ओर को बढा़ हुआ पतला अग्रभाग । जैसे,—जमीन की एक नोक पानी के भीतर तक गई है ।
३. कोण बनानेवाली दो रेखाओं का संगम स्थान या बिंदु । निकला हुआ कोना । जैसे, दीवार की नोक ।
नोक झोंक संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ नोक+ हिं॰ झोंक]
१. बनाव सिंगार । ठाटबाट । सजावट । जैसे,—कल तो वे बडी़ नोक झोंक से थिएटर देखने निकले थे ।
२. तपाक । तेज । आतंक । दर्प । जैसे, —कल तो वे बडी़ नोक झोंक से बातें करते थे । उ॰— शरद घटान की छटान सी सुगंगधार धारयो है जटान काम कीन्हों नोक झोंक के ।—रघुराज (शब्द॰) ।
३. चुभनेवाली बात । व्यंग्य । ताना । आवाजा । जैसे,—उनकी नोंक झोंक अब नहीं सुनी जाती ।
४. छेड़छाड़ । परस्पर की चोट । जैसे,—आजकल उन दोनों में खूब नोक झोंक चल रही है । क्रि॰ प्र॰— चलना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नोक" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें