अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पचना क्रि॰ अ॰[सं॰ पचन] १. खाई हुई वस्तु का जठराग्नि की सहायता से रसादि में परिणत होना । भुक्त पदार्थो का रसादि में परिणत होकर शरीर में लगने योग्य होना । हजम होना । जैसे,—(क) रात का भोजन अभी तक नहीं पचा । (ख) जरा सा चूरण खा लो, भोजन पच जायगा । २. क्षय होना । समाप्त या नष्ट होना । जैसे, बाई पचना, शेखी पचना, मोटाई पचना । ३. किसी चीज का मालिक के हाथ से निकलकर अनुचित रूप से किसी दूसरे के हाथ में इस प्रकार चला जाना कि फिर कोई उससे ले न सके । पराया माल इस प्रकार अपने हाथ में आ जाना कि फिर वापस न हो सके । हजम हो जाना । जैसे,—उनके यहाँ अमानत में हजारों रुपए के जेवर रखे खे, सब पच गए । ४. अनुचित उपाय से प्राप्त किए हुए धन या पदार्थ का काम में आना । जैसे—उन्होंने लावारसी माल ले तो लिया पर पचा न सके, सब चोर चुरा ले गए । ५. बहुत अधिक परिश्रम के कारण शरीर, मस्तिष्क आदि का गलना, सूखना या क्षीण होना । ऐसा परिश्रम होना । जिससे शरीर क्षीण हो । बहुत हैरान होना । दुःख सहना । उ॰—ऊँचे नीचे करम धरम अधरम करि पेट ही को पचत बेचत बेटा बेटकी ।—तुलसी (शव्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—पच मरना = किसी काम के लिये बहुत अधिक परिश्रम करना । जीतोड़ मिहनत करना । परेशान ह्वोना । हैरान होना । उ॰—जगत भेख माया के कारण पच्च मरै दिन रात रे । अंत बेर नागा हुय चालै ना कोई संग न साथ रे । राम॰ धर्म॰, पृ॰ २१९ । ६. एक पदार्थ का दूसरे पदार्थ में पूर्ण रूप से लीन होना । खपना । जैसे,—जरा से चावल में सारा घी पच गया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।