🕉️ 20 November 2026, Friday · 06:52:23 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पदार्थ
padārtha
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पदार्थ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. पद का अर्थ । शब्द का विषय । वह जिसका कोई नाम हो और जिसका ज्ञान प्राप्त किया जा सके ।
२. उन विषयों में कोई विषय जिनका किसी दर्शन में प्राति- पादन हो और जिनके संबंध में यह माना जाता हो कि उनके द्वारा मोक्ष की प्राप्ति होती है । विशेष—वैशेषिक दर्शन के अनुसार द्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, विशेष ओर समवाय ये छह पदार्थ, हैं ओर इन्ही छह पदार्थों का उसमें निरूपण है । कुल चीजें इन्हीं छह पदार्थों के अंतर्गत मानी गई हैं । ये छह 'भाव' पदार्थ हैं और 'भाव' की विद्यमानता में 'अभाव' का होना भी स्वाभाविक है । अतः नवीन वैशेषिकों ने इन सब पदार्थों के विपरीत एक नया और सातवाँ पदार्थ 'अभाव' भी मान लिया है । इसके अतिरिक्त कुछ और लोगों ने 'तम' अथवा अंधकार को भी एक पदार्थ माना है । परंतु अंधकार वास्तव में प्रकाश का अभाव ही होता है, इसलिये स्वयं अंधकार कोई स्वतंत्र पदार्थ नहीं हो सकता । विशेष—दे॰ वेशेषिक । गौतम के न्यायसूत्र में सोलह पदार्थ कहे गय हैं जिनके नाम ये हैं—प्रमाण, प्रमेय, संशय, प्रयोजन, दृष्टांत, सिद्धांत, अवयव, तर्क, निर्णाय, वाद, जल्प, वितंडा, हेत्वाभास, छल, जाति और निग्रहस्थान । नैयायिकों के अनुसार विचार के जितने विषय हैं वे सब इन्हीं सोलह पदार्थों के अंतग्रत हैं । विशेष— दे॰ न्याय । सांख्यदर्शन में संख्या में, पुरुष, प्रकृति और महत् आदि उसके विकारों को लेकर २५ पदार्थ हैं । दे॰ सांख्य । वेदांत दर्शन के अनुसार आत्मा और अनात्मा ये ही दो पदार्थ हें । दे॰ वेदात । इसके अतिरिक्त और भी अनेक विद्वानों और सांप्रदायिकों ने अपनी अपनी बुद्धि के अनुसार अलग अलग पदार्थ माने हैं । जैसे 'रामानुजाचार्य के मत से चित्, अचित् और ईश्वर, शैव दर्शन के अनुसार पति, पशु और पाश (यहाँ पति का तात्पर्य शिव, पशु का जीवात्मा और पाश का मल, कर्म माया और रोष शक्ति है) । जैन दर्शनों में भी पदार्थ माने गय हैं परंतु उनकी संख्या आदि के संबध में बहुत मतभेद है । कौई दो पदार्थ मानता है, कोई तीन कौई पाँच, कौई सात और कौई नौ ।
३. पुराणानुसार धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ।
४. वैद्यक में भावप्रकाश के अनुसार रस, गुण, वीर्य, विपाक और शक्ति ।
५. चीज । वस्तु ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पदार्थ m. the meaning of a word, VPrāt.; Prab.; BhP. &c. (ifc. also -क, Pat.)
that which corresponds to the m˚ of a w˚, a thing, material object, man, person, Var.; Kāv.; Pur.
a head, subject (16 with Naiyāyikas)
a category, predicament (7 with Vaiśeṣikas, 25 with Sāṃkhyas, 7 with Vedāntins)
a principle (-त्रितय n. a triad of principles, RTL. 119)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (583,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पदार्थ पु० ६ त० । शब्दाभिधेये द्रव्यादौ । पदार्थाश्च दर्शन- भेदेन नानाविधाः तत्तद्दर्शनमतप्रदर्शने उक्ता यथा वैशेषिकाणां द्रव्यादयः षट्, सप्त वा, नैयायिकमते प्रमा- णादयः षोडश, सांख्यानां प्रकृत्यादयः पञ्चविंशतिः, पातञ्जलानां सेश्वराः प्रकृत्यादयः षडविंशतिः । वेदा- न्तिनाम् चिदचिटात्मकौ द्वावित्येवं वोध्यम् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4225,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पदार्थः, पुं, पदानां घटपटादीनां अर्थोऽभिधेयः । तत्पर्य्यायः । भावः २ धर्म्मः ३ तत्त्वम् ४ सत्त्वम् ५ वस्तु ६ । इति जटाधरः ॥ * ॥ (पदार्था हि दर्शनमतभेदेन नानाविधाः । तत्र वैशेषिकाणां मते ।) सप्त पदार्थाः । यथा, -- “द्रव्यं गुणास्तथा कर्म्म सामान्यं सविशेषकम् । समवायस्तथाभावः पदार्थाः सप्त कीर्त्तिताः ॥” “सप्तानामपि साधर्म्म्यं ज्ञेयत्वादिकमिष्यते । द्रव्यादयः पञ्च भावा अनेके समवायिनः ॥ सत्तावन्तस्त्रयस्त्वाद्या गुणादिर्निर्गुणक्रियः ॥” इति भाषापरिच्छेदे । २, १४ ॥ “एते पदार्था वैशेषिकप्रसिद्धाः । नैयायिकाना- मप्यविरुद्धाः ।” इति सिद्धान्तमुक्तावली ॥ गोत- मोक्तषोडशपदार्थास्तु न्यायशब्दे द्रष्टव्याः ॥ (कपिलमते प्रकृत्यादयः पञ्चविंशतिः । पातञ्जल- मते तु ईश्वरेण सह षड्विंशतिः । वेदान्तमते आत्मानात्मभेदात् द्विविधः । तत्र आत्मापि [] द्विविधः ईश्वरजीवाद्युपाधिभेदात् । एतावपि विद्याविद्याभेदेन द्विविधौ । केवलमविद्योप- हितत्वाद्भेदव्यवहारः । अनात्मापि कारण- सूक्ष्मस्थूलभेदात् त्रिविधः इति ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-040-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
पदार्थकौमुदीपदार्थकौमुदीकोशपदार्थकौमुदीसारकोशपदार्थखण्डनपदार्थखण्डनटिप्पणव्याख्यापदार्थगुणचिन्तामणिपदार्थचन्द्रिकापदार्थतत्त्वपदार्थतत्त्वनिरूपणपदार्थतत्त्वनिर्णयपदार्थतत्त्वविवेचनपदार्थत्रितयपदार्थदीपिकापदार्थदीपिनीपदार्थधर्मसंग्रहपदार्थनिरूपणपदार्थपारिजातपदार्थप्रकाशपदार्थप्रकाशिकापदार्थप्रदेशपदार्थबोधपदार्थभास्करपदार्थमणिमालापदार्थमालापदार्थमालावृत्तिपदार्थरत्नमञ्जूषापदार्थरत्नमालापदार्थवादपदार्थवादीपदार्थविज्ञानपदार्थविद्यापदार्थविद्यासारपदार्थविवेकपदार्थसंग्रहपदार्थसरसीपदार्थादर्शपदार्थानुसमयपदार्थीयदिव्यचक्षुस्पदार्थोद्देश
🔁 जिनके अर्थ में "पदार्थ" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें