🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:38:54 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चीज
cīja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चीज संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ चीज] वह जिसकी वास्तविक, काल्पनिक अथवा संभावित परंतु दूसरों से पृथक् सत्ता हो । सतात्मक वस्तु । पदार्थ । वस्तु । द्रव्य । जैसे,—(क) बहुत भूख लगी है, कोई चीज (खाद्य पदार्थ) हो तो लाओ । (ख) मेरे पास ओढ़ने के लिये कोई चीज (रजाई, दोहर या कोई कपडा़) नहीं हैं । (ग) उनकी सब चीजें (लोटा, थाली, कपडा़, किताबें आदि) हमारे यहाँ रखीं हुई हैं । यौ॰—चीज वस्तु = सामान । असबाब ।
२. आभूषण । गहना । जैसे,—(क) वह चीज रखकर रुपए लाए हैं । (ख) लड़की के हाथ पैर नंगे हैं, इसे कोई चीज बनवा दो । यौ॰—चीज वस्तु = जेवर आदि ।
३. गाने की चीज । राग । गीत । जैसे,—(क) कोई अच्छी चीज सुनाओ । (ख) उसने दो चीजें बहुत अच्छी सुनाई थी ।
४. विलक्षण वस्तु । विलक्षण जीव । जैसे, (क) क्या कहें मेरी अँगूठी गिर गई, वह एक चीज थी । (ख) आप भी तो एक चीज हैं ।
५. महत्व की वस्तु । गिनती करने योग्य वस्तु । जैसे,—(क) काशी के आगे मथुरा क्या चीज है । (ख) उनके सामने ये क्या चीज है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "चीज" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें