🕉️ 20 November 2026, Friday · 06:50:39 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

परमाणु
paramāṇu
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
परमाणु संज्ञा पुं॰ [सं॰] अत्यंत सूक्ष्म अणु । पृथ्वी, जल, तेज और वायु इस चार भूतों का वह छोटे से छोटा भाग जिसके फिर विभाग नहीं हो सकते । विशेष—वैशेषिक में चार भूतों के चार तरह के परमाणु माने हैं—पृथ्वी परमाणु, जल परमाणु, तेज परमाणु और वायु- परमाणु । पाँचवाँ भूत आकाश विभु है । इससे उसके टुकड़े नहीं हो सकते । परमाणु इसलिये मानने पड़े हैं कि जितने पदार्थ देखने में आते हैं सब छोटे छोटे टुकड़ों से बने हैं । इन टुकड़ों में से किसी एक को लेकर हम बराबर टुकड़े करते जायँ तो अंत में ऐसे टुकड़े होंगे जो हमें दिखाई न पड़ेंगे । किसी छेद से आती हुई सूर्य की किरणों में जो छोटे छोटे कण दिखाई पड़ते हैं उनके टुकड़े करने से अणु होंगे । ये अणु भी जिन सूक्ष्मतिसूक्ष्म कणों से मिलकर बने होंगे उन्ही ं का नाम परमाणु रखा गया है । न्याय और वैशेषिक के मत से इन्हीं परमाणुओं के संयोग से पृथ्वी आदि द्रव्यों की उत्पत्ति हुई है जिसका क्रम प्रशस्तपाद भाष्य में इस प्रकार लिखा गाय हैं । जब जीवों के कर्मकल के भोग का समय आता है तब महेश्वर की उस भोग के अनुकूल सृष्टि करने की इच्छा होती है । इस इच्छा के अनुसार जीवों के अद्दष्ट के बल से वायु पर- माणुओं में चलन उत्पन्न होता है । इस चलन से उन पर- माणुओं में परस्पर संयोग होता है । दो दो परमाणुओं के मिलने से 'द्वयणुक' उत्पन्न होते हैं । तीन द्वयणुक मिलने से 'त्रसरेणु' । चार द्वयणुक मिलने से 'चतुरणुक' इत्यादि उत्पन्न हो जाते हैं । इस प्रकार एक महान् वायु उत्पन्न होता है । उसी वायु में जल परमाणुओं के परस्पर संयोग से जलद्वयणुक जलत्रसेरणु आदि की योजना होते होते महान् जलनिधि उत्पन्न होता है । इस जलनिधि में पृथ्वी परमाणुओं के संयोग से द्वयणुकादी क्रम से महापृथ्वी उत्पन्न होती है । उसी जलनिधि में तेजस् परमाणुओं के परस्पर संयोग से महान् तेजोराशि की उत्पत्ति होती है । इसी क्रम से चारो महाभूत उत्पन्न होते हैं । यही संक्षेप में वैशेषिकों का परमाणुवाद है । परमाणु अत्यंत सूक्ष्म और केवल अनुमेय है । अतः 'तर्कामृत' नाम के एक नवीन ग्रंथ में जो यह लिखा गया है कि सूर्य की आती हुई किरणों की बीच जो धूल के कण दिखाई पड़ते हैं उनके छठे भाग को परमाणु कहते हैं, वह प्रामाणिक नहीं है । वैशेषिकों का सिद्धांत है कि कारण गुणपूर्वक ही कार्य के गुण होते हैं, अतः जैसे गुण परमाणु में होंगे वैसे ही गुण उनसे बनी हुई वस्तुओं में होगे । जैसे, गंध, गुरुत्व आदि जिस प्रकार पृथ्वी परमाणु में रहते हैं उसी प्रकार सब पार्थिव वस्तुओं में होते हैं । आधुनिक रसायन और भौतिक वा भूत विज्ञान द्वारा प्राचीनों की मूलभूत और परमाणुसंबंधी धारणा का बहुत कुछ निराकरण हो गया है । प्राचीन लोग पंचमहाभूत मानते थे, जिनमें से आकाश को छोड़ शेष चार भूतों के अनुसार चार प्रकार के परमाणु भी उन्हें मानने पड़े थे । पर इन चार भूतों में से अब तीन तो कई मूल भूतों के योग से बने पाए गए हैं । जैसे, जल दो गैसों (वायु से भी सूक्ष्म भूत) के योग से बना सिद्ध हुआ । इसी प्रकार वायु में भी भिन्न गैसो का संयोग विश्लेषण द्वारा पाया गया । रहा तेज, उसे विज्ञान भूत नहीं मानता केवल भूत की शक्ति (गति शक्ति) का एक रूप मानता है । ताप से परिमाण (तौल) की वृद्धि नहीं होती । ठढें लोहे का जो वजन रहेगा वही उसे तपाने पर भी रहेगा । अस्तु, आधुनिक रसायन- शास्त्र में शताधिक मूल भूत माने गए हैं, जिनमें से कुछ तो धातुएँ हैं जैसे ताँबा, सोना, लोहा, सीसा, चाँदी, राँगा, जस्ता; कुछ और खनिज हैं, जैसे, गंधक, फासफरस, पोटासियम, अंजन, पारा, हड़ताल, तथा कुछ गैस हैं, जैसे, आक्सीजन, नाइट्रोजन, गाइड्रोजन आदि । इन्हीं मूल भूतों के अनुसार परमाणु आधुनिक रसायन में माने जाते हैं । पहले समझा जाता था कि ये अविभाज्य हैं । अब इनके भी टुकड़े कर दिए गए हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
परमाणु m. an infinitesimal particle or atom (30 are said to form a mote in a sun-beam), Yājñ.; Yogas.; MBh. &c. (cf. भृत्य-प्˚)
the passing of a sun-beam past an atom of matter, Pur.
परमाणु n. 1/8 of a Mātrā, VPrāt.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (588,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
परमाणु पु० कर्म० । सर्वापकृष्टे परिमाणयुक्ते वैशेषिकमत- प्रसिद्धे क्षित्यप्तेजोमरुतां १ सूक्ष्मांशभेदे तस्य च नि- त्यत्वं तैरङ्गीकृतम् तन्नाशकाभावात् । ततो महाभूता- रम्भप्रकारस्तु उत्पत्तिशब्दे ११ १५ पृ० कणादभाष्यन्याय- कन्दल्योरुक्तो दर्शितः । “दोधूयमानास्तिष्ठन्ति प्रलये पवमाणवः” इत्युक्तिस्तु सर्जनोन्मुखवायुपरमाणुवि षया उत्पत्तिशब्ददर्शिते कणादभाष्यवाक्ये वायवीयपर- माणूनां प्रथमं क्रियोत्पत्त्यैव दोधूयमानत्वोक्तेः अ- न्येषां च तत्प्रेरणेनैव ततः परं क्रियोत्पत्तेः सम्भवात् । अन्यथा वायवीयपरमाणौ दोधूयमानत्वविशेषणासम्भव इति विवेच्यम् । २ परमाण्ववच्छिन्ने कालभेदे “स कालः परमाणुर्वै यो भुङ्क्ते षरमाणुताम् । सतो विशेष- भुग्यस्तु कालः स परमो महान्” भाग० ३ । ११ । ५ “सतः प्रपञ्चस्य परमाणुतां परमाण्ववस्थां यो भुङ्क्ते स कालः परमाणुः तस्यैव विशेषं साकल्यं यो भुङ्क्ते स परमोमहान् । अयमर्थः “ग्रहर्क्षताराचक्रस्थ” इत्यादिना यत् सूर्य्यपर्य्यटनं वक्ष्यति तत्र सूर्य्यो या- वता परमाणुदेशमतिक्रामति तावान् कालः परमाणुः । यावता च द्वादशराश्यात्मकं सर्वं भुवनकोषमतिक्रामति स परमो महान् संवत्सरात्मकः तस्यैवावृत्त्या युग- मन्वन्तरादिक्रमेण द्विपरार्द्धान्तत्वमिति” श्रीधरस्वामी ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4237,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
परमाणुः, पुं, (परमः सर्व्वचरमकोऽणुः ।) पृथिव्यादिभूतचतुष्टयानां द्ब्यणुकानामवयवः । स च नित्यः निरवयवः ततः किमपिसूक्ष्मं नास्ति । यथा, -- “नित्यानित्या च सा द्वेधा नित्या स्यादणुलक्षणा । अनित्या तु तदत्या स्यात् सैवावयवयोगिनी ॥” पारिमाण्डल्यनामकतत्परिमाणन्तु न कस्यापि कारणम् । यथा, “पारिमाण्डल्यभिन्नानां कारणत्वमुदाहृतम् ॥” जलादिपरमाणुरूपस्य नित्यत्वम् । पार्थिवपर- माणुरूपस्यानित्यत्वम् । पार्थिवपरमाणुरूप- स्यानित्यत्वम् । यथा, भाषापरिच्छेदे ॥ “जलादिपरमाणौ तन्नित्यमन्यत् सहेतुकम् ।” तैरेव परमाणुभिराद्युपादानैर्द्व्यणुकत्रसरेण्वादि- क्रमेण स्थूलक्षितिजलतेजोमरुतः सृजति परमे- श्वरः । यथा आयोजनं परमाणुकर्म्म तथा च सर्गाद्यकालीनं द्ब्यणुकारम्भकपरमाणुकर्म्म यत्नजन्यं प्रयत्नवदात्मसंयोगजन्यं वा कर्म्मत्वात् अस्मदादिशरीरकर्म्मवत् इति कुसुमाञ्जलिः ॥ प्रलयेऽतिस्थूलस्थूलनाशानन्तरं परमाणुक्रिया- विभागपूर्व्वसंयोगनाशादिक्रमेण द्व्यणुकनाशा- त्तिष्ठन्ति परमाणव एवेति । यथा, -- “दोधूयमानास्तिष्ठन्ति प्रलये परमाणवः ।” इति प्राचीनकारिका ॥ तस्य महत्त्वाभावादतीन्द्रियत्वम् । यथा । महत्त्वं षड्विधे हेतुरिति भाषापरिच्छेदः ॥ * ॥ कालविशेषः । यथा, श्रीभागवते ३ । ११ । ४-५ ॥ “स कालः परमाणुर्वै यो भुङ्क्ते परमाणुताम् । सतो विशेषभुग् यस्तु कालः स परमो महान् ॥ अणुर्द्वौ परमाणू स्यात्त्रसरेणुस्त्रयः स्मृतः । जालार्करश्म्यवगतः खमेवानुपतन्नगात् ॥” अस्यार्थः । एतदेव प्रपञ्चयति स इत्यादिना । सतः प्रपञ्चस्य परमाणुतां परमाण्ववस्थां यो भुङ्क्ते स कालः परमाणुः तस्यैवाविशेषं साकल्यं यो भुङ्क्ते स परममहान् । अयमर्थः [] ग्रहर्क्षताराचक्रस्थ इत्यादिना यत् सूर्य्यपर्य्यटनं वक्ष्यति तत्र सूर्य्यो यावता परमाणुदेशमति- क्रामति तावान् कालः परमाणुः । यावता च द्वादशराश्यात्मकं सर्व्वं भुवनकोषमतिक्रामति स परममहान् संवत्सरात्मकः तस्यैवावृत्त्या युगमन्वन्तरादिक्रमेण द्विपरार्द्धान्तत्वमिति । तथा च पञ्चमे सूर्य्यगत्यैव कालादिविभागं वक्ष्यति । ५ । इदानीं द्व्यणुकादिलक्षणपूर्व्वकं मध्यमकालावस्थां कथयति द्वौ परमाणू अणुः स्यात् त्रयोऽणव- स्त्रसरेणुः स तु प्रत्यक्ष इत्याह जालार्केति गवाक्षप्रविष्टेष्वर्करश्मिष्ववगतः कोऽसौ योऽति- लघुत्वेन खमेवानुपतन् अगात् गतः । न गामिति पाठे खमेवानुपतन्नवगतः न तु गां पृथ्वीम् । इति श्रीधरस्वामी ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-051-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "परमाणु" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें