🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:02:21 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पशम
paśama
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पशम संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ पश्म]
१. बहुत बढ़िया और मुलायम ऊन जो प्रायः पंजाब, कश्मीर और तिब्बत की बकरियों से उतरता है और जिससे बढ़िया दुशाले और पशमीने बनते हैं । विशेष— कश्मीर, तिब्बत और नैपाल आदि ठंढ़े देशों की बकरियों में उनके रोएँ के नीचे की तह में और एक प्रकार के बहुत मुलायम, चिकने और बारीक रोएँ होते है जिन्हें पशम कहते हैं । इसका मूल्य बहुत आधिक होता है और प्राय: बढ़िया दुशाले, चादरें और जामेवार आदि बनाने में इसका उपयोग होता है । विशेष — दे॰ ऊन ।
२. पुरूष या स्त्री की मूत्रेंद्रिय पर के बाल । उपस्थ पर के बाल । शष्प । झाँट । मुहा॰— पशम उखाड़ना = (१) व्यर्थ समय नष्ट करना । (२) कुछ भी हानि या कष्ट न पहुँचा सकना । पशम न उखड़ना = (१) कुछ भी काम न हो सकना । (२) कुछ भी कष्ट या हानि न होना । पशम पर मारना = बिलकुल तुच्छ समझना । पशम न समझना = कुछ भी न समझना । पशम के बराबर भी न समझना ।
३. बहुत ही तुच्छ वस्तु ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पशम" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें