🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:33:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पिछला
pichalā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पिछला १ वि॰ [हिं॰ पीछा] [स्त्री॰ पिछली]
१. जो किसी वस्तु की पीठ की ओर पड़ता हो । पीछे की ओर का । 'अगला' का उलटा जैसे,—(क) इस मकान का पिछला हिस्सा कुछ कमजोर है । (ख) इस घोड़े की पिछली दोनों टाँगे खराब हैं ।
२. जो घटना स्थिति आदि के क्रम में किसी के अथवा सबके पीछे पड़ता हो । जिसके पहले या पुर्व में कुछ और हो या हो चुका हो । बाद का । अनंतर का । पहला का उलचा । जैसे,—अभियुक्त ने अपना पहला बयान तो वाप्स ले लिया , परंतु पिछले को ज्यों का त्यों रखा है ।
३. किसी वस्तु के उत्तर भाग से संबंध रखनेवाला । अंत के भाग का या अध्रांश का । पश्चा- दुवर्ती । अंत की ओर का । जैसे—(क) इस पुस्तक के पिछले प्रकरण अधिक उपादेय हैं । (ख) अपने पिछले प्रयत्नों में उन्हें वैसी सफलता नहीं हुई जैसी पहले प्रयत्नों में हुई थी । मुहा॰—पिछला पहर =दो पहर या आधी रात के बाद क ा समय । दिन अथवा रात का उत्तर काल । पिछली रात= रात्रि का उत्तर काल । रात में आधी रात के बाद का समय । पिछले काँटे =(१) परवर्ती काल में । (२) वर्तमान के ठीक पहले के समय में । उ॰— मगर, पिछले काँटे वह मानिक के घर बहुत कम आने लगी । —शराबी, पृ॰ ३९ ।
४. बीता हुआ । गत । जो भूत काल का विषय हो गया हो । पुराना । गुजरा हुआ । जैसे,—पिछली बातों को भूल जाना अच्छा होगा ।
५. सबसे निकटस्थ । भूत काल का उस भूत काल का जो वर्तमान के ठीक पहले रहा हो । गत बातों में से अंतिम या अंत की ओर का । जैसे, पिछले साल आदि । मुहा॰—पिछला दिन = वह दिन जो वर्तमान से एक दिन पहले बीता हो । पिछली रात = कल की रात । आज से एक दिन पहले बीती हुई रात । गत रात्रि । पिछली बातों पर खाक डालना= गत काल की बातों को भुला देना । बीती बात को भुला देना । बीती बात को बिसार देना । उ॰—लाडी- चलो अब पिछली बातों पर खाक डालो । —सैर कु॰, पृ॰ ३३ ।
पिछला २ संज्ञा पुं॰
१. पिछले दिन पढा़ हुआ पाठ । एक दिन पहले पढा़ हुआ पाठ । आमोख्ता । जैसे,—तुमको अपना पिछला दुहराने में देर लगती है । क्रि॰ प्र॰—दुहराना ।
२. बह खाना जो रोजे के दिनों में मुसलमान लोग कुछ रात रहते खाते हैं । सहरी ।
पिछला ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] पछेली । हाथ में पीछे पहनने का एक आभुषण उ॰—कँगने पहुँची, मृदु पहुँचों पर, पिछला, मँझुवा, अगला क्रमतर, चुड़ियाँ, फूल की मठियाँ वर । —ग्राप्या पृ॰ ४० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पिछला" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें