🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:00:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पीछे
pīche
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पीछे ये द्वारका चले गए और वहाँ इन्होंने यादवों का राज्य स्थापित किया । महाभारत के युद्ध में इन्होने पांडवों को बहुत सहायता दी थी । इनकी मृत्यु एक बहेलिए का तीर लगने से हुई थी । ये विष्णु दस अवतारों में से आठवें अवतार माने जाते हैं ।
२. एक असुर जिसका जिक्र वेदों में आया है और जिसे इंद्र ने मारा था ।
३. एक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के कई मंत्रों का प्रकाश किया था ।
४. अथर्ववेद के अंतर्गत एक उपनिषद् ।
५. छप्पय छंद का एक भेद, जिसमें २२ गुरु और १०८ लघु, कुल १३० वर्ण या १५२ मात्राएँ अथवा २२ गुरु १०४ लघु, कुल १२६ वर्ण या १४८ मात्राएँ होती हैं ।
६. चार अक्षरों का एक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में एक 'तगण' और एक लघु होता है । जैसे—तू ला मन । गोपीधन । तृष्णै तज । कृष्णै भज ।
७. वेदव्यास ।
८. अर्जुन ।
९. कोयल ।
१०. कौवा ।
११. कदम का पेड़ ।
१२. मास का वह पक्ष जिसमें चद्रमा का ह्रास हो । अँधरा पक्ष ।
१३. कलियुग ।
१४. शाल्मिलि द्वीप के निवासी शुद्र ।
१५. करौंदा ।
१६. नील ।
१७. पीपल ।
१८. जैनियों के मतानुसार नौ काले वसुदेवों में से एक ।
१९. बौद्धों के मतानुसार एक राक्षस जो बुद्ध का शत्रु माना जाता है ।
२०. चंद्रमा का धब्बा ।
२१. लोहा ।
२२. सुरमा ।
पीछे पीछे चलना । पीछा करना । उ॰—लीनो व्यासदेव पछिआई । बारहि बार पुकारत जाई ।—रघुराज(शब्द) ।
२. किसी को पीछे छोड़ देना । अपने से पीछे कर देना ।
पीछे अव्य [हिं॰ पीछा]
१. पीठ की ओर । जिधर मुँह हो उसकी विरुद्ध दिशा में । आगे या सामने का उलटा । पश्चात् । जैसे,— जरा अपने पीछे तो देखो कि कौन खड़ा है । यौ॰— पीछे पिछडे़ = अविकसित । अनुन्नत । पिछडे़ हुए । मुहा॰— (किसी के) पीछे चलना = (१) किसी विषय में किसी को पथप्रदर्शक, नेता या गुरु मानना । कार्यविशेष में किसी का पदानुसरण करना । किसी का अनुयायी या अनुगामी होना । अनुकरण करना जैसे,— वह ऐसा वैसा आदमी नहीं है, उसके पीछे चलनेवालों की संख्या हजारों से ऊपर है । (२) एक आदमी ने जैसा किया हो वैसा ही करना । किसी का अनुकरण करना । नकल करना । जैसे,— खोज के विषय में भरतीय विद्वान् भी बहुधा यूरोपीय पंडितों के पीछे चले हैं । (किसी के) पीछे छूटना = (१) किसी के साथ रहकर उसका भेद लेने या उसकी गतिविधि पर दृष्टि रखने के लिये नियुक्त किया जाना । जासूस बनाकर किसी के साथ लगाया जाना । जैसे,— आज कल उनके पीछे कई आदमी छूटे हैं । (२) किसी भागे हुए आदमी को पकड़ने के लिये नियुक्त किया जाना । (किसी के) पीछे छोड़ना या भेजना=(१) जासूस या भेदिया बनाकर किसी को किसी के साथ लगाना । गुप्त रूप से किसी के साथ रहकर उसका भेद लेने या उसके कर्मों से जानकारी रखने के लिये किसी को नियत करना । साथ लगाना । (२) किसी आदमी को पकड़ने के लिये किसी को भेजन ा या दौड़ाना । किसी का पीछा करने के लिये किसी को भेजना । (धन) पीछे डालना = खर्च से बचाकर भविष्यत् की आवश्यकता के लिये कुछ रखना । आगे के लिये बटोरना । संचय करना । जैसे,— प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि अपनी कमाई में से कुछ न कुछ पीछे डालता जाय । (किसी को) पीछे डालना= पीछे छोड़ना । पीछे दौड़ना । जैसे, — उसने चोरों के पीछे सवार डाले । (किसी के) पीछे दौड़ाना = (१) गए या जाते हुए आदमी को फेर लाने के लिये किसी को रवाना करना । किसी को लौटा लाने के लिये किसी को दौड़ाना या भेजना । (२) भागे या भागते हुए को पकड़ लाने के लिये किसी को भेजना । भागे या भागते हुए का पोछा करने के लिये किसी को रवाना करना । पिछे पछताना उसी चने को खाना = (१) इच्छापूर्वक त्यागी हुई वस्तु को त्यागने की गलती समझकर फिर ग्रहण करना । (२) किसी कार्य को न करने का निश्चय करके फिर करना । उ॰— इसका निरादर कर वे पीछे पछताएँगे और उसी चने को खाएँगे ।— प्रंमघन॰, भा॰ २, पृ॰ ४०५ । (किसी काम के) पीछे पड़ना = किसी काम को कर डालने पर तुल जाना । किसी कार्य के लिये अविराम उद्योग करना । किसी का
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पीछे" आता है (17)
अनंतर पीछे । ठीक बाद । उपरांत । बादप्रत्यक् पीछे । विपरीत दिशा मेंपृष्ठतः पीछे । पीठ पीछेपछीत पीछे । पीछे की ओरपाछी पु ^१ क्रि॰ वि॰ पीछे की ओर । पीछेअर्वाक पीछे । इधरउपरांत अनंतर । पीछे । विशेष—इस शब्द का प्रयोग काल के ही संबंध में होता हैबाक्सी पृष्ठ भाग । पीछे । (लश॰)पै पु † ^१ अव्यअनु जिस शब्द के पहले यह उपसर्ग लगता है उसमें इन अर्थो का संयोग करता है—अन्वक्ष प्रत्यक्ष । साक्षात्पस अव्यलार वह पतला लसदार थूक जो कोई बहुत कडु ई खट्टी आदि चीज खाने या मुँह में कोई…परतः दूसरे से । अन्य सेपुनः फिर । दोबारा । दूसरी बारवजीर वह जो बादशाह को रियासत के प्रबंध में सलाह या सहायता दे । मंत्री । अमात…बहुरि पु † क्रि॰ वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें