अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पीटना † १क्रि॰ स॰[सं॰ पीडन] १. किसी वस्तु पर चोट पहुँ- चाना । मारना । संयो क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना । मुहा॰—छाती पीटना = दुःख या शोक प्रकट करने के लिये छाती पर हाथ से आघात करना । किसी बात को पीटना = किसी बात या कार्य पर तीव्र दुःख प्रकाश करना । किसी बात को सोच सोचकर दुःखित होना । हाय हाय करना । सिर धुनना । (स्त्रि॰) । किसी व्यक्ति को या के लिये पीटना = किसी व्यक्ति की मृत्यु का शोक करना । किसी के मरने पर छाती पीटना मातम करना । उ॰— आँख फूटे जो भर नजर देखे । मुझको पीटे अगर इधर देखे ।— एक उर्दू कवि (शब्द॰) । २. आघात पहुँचाकर किसी वस्तु को फैलाना या बढ़ाना । चोट से चिपटा या चौड़ा करना । जैसे, पत्तर पीटना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना । ३. किसी जीवधारी पर आघात करना । किसी के शरीर को चोट अथवा पीड़ा पहुँचाना । मारना । प्रहार करना । ठोंकना । जैसे,— आज तुमने भारी अपराध किया है, तुम्हारे बास तुम्हें अवश्य पीटेंगे । संयो॰ क्रि॰—डालना । ४. किसी न किसी प्रकार कर डालना या कर लेना । भले या बुरे प्रकार से कर डालना । येन केन प्रकारण किसी काम को समाप्त या संपन्न कर लेना । निबटा देना । जैसे,— शाम तक इस काम को अवश्य पीट डालूँगा । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना । ५. किसी न किसी प्रकार प्राप्त कर लेना । येन केन प्रकारेण उपार्जित करना । फटकार लेना । जैसे,— शाम तक चार रुपए पीट लेता हूँ । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
पीटना ३संज्ञा पुं॰ १. मृत्युशोक । मातम । पिट्टस । जैसे,—यहाँ यह कैसा पीटना पड़ा हुआ है । २. आपद् । मुसीबत । आफत ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।