अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पुकारना क्रि॰ स॰[सं॰ संप्लुतकरण (=आवाज को खींचना) या प्रकुश (=पुकारना)] १. नाम लेकर बुलाना । अपनी और ध्यान आकर्षित करने के लिये ऊँचे स्वर से संबोधन करना । किसी का इसलिये जोर से नाम लेना जिसमें वह ध्यान दे या सुनकर पास आए । हाँक देना । टेरना आवाज लगाना । जैसे,—(क) नौकर को पुकारो वह आकर ले जायगा । (ख) उसने पीछे से पुकारा, मैं खड़ा हो गया । संयो॰ क्रि॰—देना । २. नाम का उच्चारण करना । रटना । धुन लगाना । जैसे, हरिनाम पुकारना । ३. ध्यान आकर्षित करने के लिये कोई बात जोर से कहना । चिल्लाकर कहना । घोषित करना । जैसे, (क) ग्वालिन का 'दही दही' पुकारना । (ख) मंगन का द्धार पर पुकारना । उ॰—कारे कबहुँ न होयँ आपने मधुबन कहौं पुकारि । —सुर (शब्द॰) । ४. चिल्लाकर माँगना । किसी वस्तु को पाने के लिये आकुल होकर बार बार उसका नाम लेना । जैसे, प्यास के मारे सब 'पानी पानी' चुकार रहे हैं । ५. रक्षा के लिये चिल्लाना । गोहार लगाना । छुटकारे के लिये आवाज लगाना । उ॰—पाँव पयादे धाय़ गए गज जबै पुकारयो । —सुर (शब्द॰) । ६. प्रतिकार के लिये किसी से चिल्लाकर कहना । किसी के पहुँचे हुए दुःख या हानि को उससे जो दंड या पूर्ति की व्यवस्था करे । फरियाद करना । नालिश करना । उ॰—जाय पुकारयो नृप दरबार । —सबल (शब्द॰) । ७. नामकरण करना । अभिहित करना । संज्ञा द्धारा निर्देश करना । जैसे,—(क) तुम्हारे यहाँ इस चिड़िया को किस नाम से पुकारते हैं । (ख) यहाँ मुझे लोग यही कहकर पुकारते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।