🕉️ 20 November 2026, Friday · 07:10:33 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पुखराज
pukharāja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पुखराज संज्ञा पुं॰ [सं॰ पुष्पराग] एक प्रकार का रत्न या बहु- मुल्य पत्थर जो प्रायःपीला होता है पर कभी कभी कुछ हलका नीलापन या हरापन लिए भी होता है । विशेष—यह अलुमीनियम का एक प्रकार का सैकत छार है । यह हीरे से भारी पर कम कड़ा होता है । पुखराज अधिकतर ग्रेनाइट की चट्टानों और कभी कभी ज्वालामुखी पर्वतों की दरारों में मिलता है । कार्नवाल (ईँगलैंड), स्काटलैंड, ब्रैजिल, मैक्सिको, साइबेरिया और अमेरिका के संयुक्त राज में यह पाया जाता है । ब्रैजिल का गहरे पीले रंग का पुखराज सबसे अच्छा माना जाता है । यों तो भारतवर्ष तथा और पुर्विय देशों में भी यह थोड़ा बहुत पाया जाता है । हमारे यहाँ के रत्नपरीक्षा के ग्रंथों में पुष्पराग के कई भेद लिखे हैं । जो पुष्पराग कुछ पीलापन लाल रंग का हो उसे कौरंट और जो कुछ ललाई लिए पीले रंग का हो उसे काषायक कहते हैं । जो कुछ ललाई लिए सफेद हो वह सोमलक, जो बिलकुल लाल हो पद्मराग और जो नीला हो वह इंद्रनील है । इस प्रकार प्रचीन ग्रंथों में पुखराज भी कुरंड जाति के पत्थरों में माना गया है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पुखराज" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें