🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:12:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पेशी
peśī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
अण्डा (2.5.40) कोश · अण्ड
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पेशी १ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰]
१. हाकिम के सामने किसी मुकदमे के के पेश होने की क्रिया । मुकदमे की सुनवाई । यौ॰—पेशी का मुहर्रिर = वह मुहर्रिर जो मुकदमे के कागज पत्र पढ़कर हाकिम को सूनावे । पेशकार । मिसिलस्वाँ ।
२. सामने होने की क्रिया या भाव ।
पेशी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. वज्र ।
२. तलवार की म्यान ।
३. अंडा ।
४. जटामासी ।
५. पकी हुई कली ।
६. प्राचीन काल का एक प्रकार का ढोल ।
७. एक प्राचीन नदी का नाम ।
८. एक राक्षसी का नाम । एक पिशाची का नाम ।
९. चमड़े की वह थैली जिसमें गर्भ रहता है ।
१०. शरीर के भीतर मांस की गुलथी या गाँठ । विशेष—आधुनिक शरीर विज्ञान के अनुसार शरीर के भीतर मांसतंतुओं की बहुत सी छोटी बड़ी गुल्थियाँ या लच्छे से होते हैं जो कुछ सूत्रों के द्बारा आपस में जुड़े रहते हैं । इन सुत्रों को हटाने पर ये मांस के टुकड़े अलग अलग किए जा सकते हैं । इस प्रकार जो टुकड़े बिना चीरे फाड़े सहज में अलग किए जा सकें उन्हीं को पेशी या मांसपेशी कहते हैं । पेशियों में विशेषता यह होती है कि वे सुकड़ती और फैलती हैं । अनेक पेशियों के संयोंग से शरीर में के पुट्ठे आदि बनते हैं । ये पेशियाँ अनेक आकार और प्रकार की होती हैं । कोई छोटी, कोई बड़ी, कोई पतली, कोई मोटी, कोई लंबी और कोई चौड़ी होती हैं । मांसपेशियों के बीच बीच में झिल्लियाँ रहती हैं । ये पेशियाँ सहज में अपने स्थान से हटाई नहीं जा सकतीं क्योंकि ये कहीं न कहीं अपने नीचे रहनेवाली हड्डी से जुड़ी रहती हैं । इन्हीं पेशियों की सहायता से शरीर के अंग हिलते डोलते है । अगों का संचालन, प्रसारण, संकोचन, स्थितिस्थापन आदि इन्हीं पेशियों की सहायता से होता है । जैसे, कोई पेशी मुँह खोलने के समय होंठ को ऊपर उठाती है, कोई हाथ उठाने में सहायक होती है, कोई उसे मर्यादा से आगे बढ़ने से रोकती है, कोई गरदन की अधिक झुकने नहीं देती कोई पेट के भीतर के किसी यंत्र को दबाए रखती है, और कोई मल अथवा मूत्र के त्यागने अथवा रोकने में सहायता देती है । कभी कभी शरीर के एक ही काम के लिये अनेक पेशियों की भी सहायता होती है । कुछ पेशियाँ ऐसी होती हैं जो इच्छा करते ही हिलाई डुलाई जा सकती हैं और कुछ ऐसी होती हैं जो इच्छा करने पर भी अपने स्थान से नहीं हट सकतीं । शरीर की सभी पेशियों का संबंध मस्त्रिष्क अथवा उसके निचले भाग के गतिवाहक सूत्रों से होता है । आधुनिक शरीर विज्ञान के ग्रंथों में यह बतलाया गया है कि शरीर के किस अंग में कितनी पेशियाँ हैं । कुल पेशियों कि संख्या भी निश्चित है । हमारे यहाँ वैद्यक में इन पेशियों को प्रत्यंग में माना है और उनकी संख्या ५०० बतलाई गई है । द्यपि यह संख्या आधुनिक शरीर विज्ञान में बतलाई हुई संख्या के लगभग ही है तथापि दोनों के ब्योरे में बहुत अधिक अंतर है ।
११. पादुका । पादत्राण (को॰) ।
१२. आच्छादन । ढक्कन (को॰) ।
१३. अच्छा पका चावल (को॰) ।
१४. फलों का आवरण या छिलका (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पेशी (ई), f., see below.
1. पेशी f. (g. गौरादि) a piece of flesh or meat (also मांस-प्˚ or पेशी मांस-मयी), ṢaḍvBr.; Gobh.; MBh. (cf. पिशित)
the fetus shortly after conception (-त्व n.), Nir.; MBh.; Suśr.
a muscle (of which there are said to be 500 in the human body), Yājñ.; Suśr.
the peel or rind (of fruit), Suśr. (cf. पेशिका)
a kind of drum, MBh.
a sheath, scabbard, L.
a shoe, L.
the egg of a bird, L.
spikenard, L.
a blown bud, L.
N. of a Piśācī and a Rākṣasī, L.
of a river, L.
2. पेशी ind. for ˚श.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (648,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पेशिः --शी f. 1 A piece of flesh. --2 A ball or mass of flesh. --3 An egg. --4 A muscle; Y. 3. 100. --5 The fœtus shortly after conception. --6 A bud on the point of blowing. --7 The thunderbolt of Indra (said to be m. also). --8 A kind of musical instrument. --9 The shell or rind (of fruits). --10 A sheath, scabbard. --11 A shoe. --Comp. --कोशः --षः a bird's egg.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0720-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पेशि(शी) स्त्री पिश--इन् वा ङीप् । १ वज्रे २ माषविदले च उणादि० । दीर्घाग्वः ३ अण्डे अमरः । ४ सुपक्वकलिकायां ५ मांस्यां ६ खड्गपिधाने (खाप) ७ मांसपिण्ड्यां च मेदि० । ५ नदीभेदे ६ पिशाचीगेदे ७ राक्षसीमेदे शब्दरत्ना० । ८ गभा- [] वेष्टनचर्ममये कोषे च “बिन्दुमांसादयोऽवस्थाः शुक्रशो- णितसम्भावाः । यासामेव निपातेन कललं नाम जायते । कललात् बुद्बुदोत्पत्तिः र्पशी च बुद्बुदात् स्मृता । षेश्या- स्त्वक्प्रतिनिर्वृत्तिः” भा० शा० ३३२ अ० । ९ वाद्यभेदे “तथा भेर्य्यश्च पेश्यश्च क्रकचा गोविषाणिकाः” भा० भी० ४३ अ० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4420-a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पेशी, स्त्री, (पिश + इन् । वा ङीष् ।) अण्डम् । इत्यमरः । २ । ५ । ३७ ॥ (गर्भावेष्टनचर्म्ममयकोषः । यथा, सुश्रुते । १ । २६ । [] “धमनीस्रोतोऽस्थितद्विवरपेशीप्रभृतिषु वा शरीर- प्रदेशेषु ॥”) सुपक्वकलिका । (यथा, सुश्रुते उत्तरतन्त्रे । ४० अध्याये । “मधुकं विल्वपेश्यश्च शर्करामधुसंयुताः । अतीसारं निहन्युश्च शालीषष्टिकयोः कणाः ॥”) मांसी । खड्गपिधानकम् । मांसपिण्डी । इति मेदिनी । शे, १२ ॥ (यथा, महाभारते । १ । ११५ । १२ । “तां स मांसमयीं पेशीं ददर्श जपतां वरः ॥” (अस्याः संख्यावस्थानादयो यथा, -- “पञ्च पेशीशतानि भवन्ति । तासां चत्वारि- शतानि शाखासु । कोष्ठे षट्षष्टिः । ग्रीवां प्रत्यूर्द्धञ्चतुस्त्रिंशत् । एकैकस्यान्तु पादाङ्गुल्यां तिस्रस्तिस्रस्ताः पञ्चदश । दश प्रपदे । पादोपरि कूर्च्चसन्निविष्टास्तावत्य एव । दश गुल्फतलयोः । गुल्फजान्वन्तरे विंशतिः । पञ्च जानुनि । विंशति- रूरौ । दश वङ्क्षणे । शतमेवमेकस्मिन् सक्थ्नि भवन्ति । एतेनेतरसक्थि बाहू च व्याख्यातौ । तिस्रः पायौ । एका मेढ्रे । सेवन्याञ्चापरा । द्वे वृषणयोः । स्फिचोः पञ्च पञ्च । द्वे वस्ति शिरसि । पञ्चोदरे । नाभ्यामेका । पृष्ठोर्द्ध- संनिविष्टाः पञ्च पञ्च दीर्घाः । षट् पार्श्वयोः । दश वक्षसि । अक्षकांसौ प्रति समन्तात् सप्त । द्वे हृदयामाशययोः । षट् यकृत्प्लीहोण्डकेषु ॥ ग्रीवायाञ्चतस्रः । अष्टौ हन्वोः । एकैका काक- लकगलयोः । द्वे तालुनि । एका जिह्वायाम् । ओष्ठयोर्द्वे । घोणायां द्वे । द्वे नेत्रयोः । गण्डयो- श्चतस्रः । कर्णयोर्द्वे । चतस्रो ललाटे । एका शिरसीत्येवमेतानि पञ्च पेशीशतानि । सिरास्नाय्वस्थिपर्व्वाणि सन्धयश्च शरीरिणाम् । पेशीभिः संवृतान्यत्र बलवन्ति भवन्त्यतः ॥ स्त्रीणान्तु विंशतिरधिकाः । दश तासां स्तनयो- रेकैकस्मिन् पञ्च पञ्च यौवने तासां परिवृद्धिः । अपत्यपथे चतस्रस्तासां प्रसृतेऽभ्यन्तरतो द्वे मुखाश्रिते वाह्ये च प्रवृत्ते द्वे । गर्भच्छिद्र- संश्रितास्तिस्रः । शुक्रार्त्तव प्रवेशिन्यस्तिस्र एव । पित्तपक्वाशयमध्ये गर्भाशयो यत्र गर्भस्तिष्ठति । तासां बहलपेलवस्थूलाणुपृथुवृत्तह्रस्वदीर्घस्थिर- मृदुश्लक्षणकर्कशभावाः सन्ध्यस्थिशिरास्नायु- प्रच्छादका यथादेशं स्वभावत एव भवन्ति ॥ भवति चात्र । पुंसां पेश्यः पुरस्ताद्याः प्रोक्ता लक्षणमुष्कजाः । स्त्रीणामावृत्य तिष्ठन्ति फलमन्तर्गतं हि ताः ॥” इति सुश्रुते शारीरस्थाने पञ्चमेऽध्याये ॥) नदीभेदः । पिशाचीविशेषः । राक्षसीविशेषः । इति शब्दरत्नावली ॥ (वाद्यविशेषः । यथा, महाभारते । ६ । ४२ । ३ । “तथा भेर्य्यश्च पेश्यश्च क्रकचा गोविषाणिकाः । सहसैवाभ्यहन्यन्त स शब्दस्तुमुलोऽभवत् ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-233-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पेशी" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें