🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:29:56 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फरहद
pharahada
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फरहद संज्ञा पुं॰ [सं॰ पारिभद्र,॰ पा॰ पारिभद्द, प्रा॰ पारिहिद्द] एक पेड़ का नाम जो बंगाल में समुद्र के किनारे बहुत होता है । वहाँ के लोग इसे 'पालिते मंदार' कहते हैं । विशेष—यह पेड़ थोड़े दिनों में बढ़कर तैयार हो जाता है और न बहुत बड़ा और न बहुत छओटा, मध्यम आकार का होता है । इसमें पहले काँटे होते है; पर बड़े होने पर छिलका उतरता है और स्कंध चिकना हो जाता है । किंतु डालियों में फिर भी छोटे छोटे काँटे रह जाते हैं । ढाक की पत्तियों के समान इसमें भी एक नाल में तीन तीन पत्तियाँ होती हैं । फूल लाल और सुंदर होते हैं । फूलों के झड़ जाने पर फलियाँ लगती हैं । फूलों से लाल रंग निकलता है । छाल से भी रंग निकाला जाता है और उसे कूटकर रस्सी भी बटी जाती है । इसकी लकड़ी नरम और साफ होती है और धूप में फटती या चिटकती नहीं । इसके खिलौनी आदि बनाए जाते हैं क्योकि इसपर बार्निश अच्छई खिलती है । पान के भीटों पर इसे छाया के लिये लोग लगाते हैं । पुराणों में इसे पंच देवतरु में माना है । इसे 'नहसुत' भी कहते हैं । वैद्यक में इसका स्वाद कटु, प्रकृति उष्ण और गुण अरुचि, कफ, कृमि और प्रमेह नाशक लिखा गया है । इसका फूल पित्तरोग और कर्णरोग का नाशक माना जाता है । पर्या॰—पारिभद्र । भद्रक । प्रमंदर । कंटकिंशुक । निंबतरु ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फरहद" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें