🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:12:06 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फालसा
phālasā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फालसा १ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ फालसह्, तुल॰ सं॰ परूरक, परूष, प्रा॰ फरूस] एक छोटा पेड़ । विशेष—इसका धड़ ऊपर नहीं जाता और इसमें छड़ी के आकार की सीधी सीधी डालियाँ चारों ओर निकलती हैं । डालियों के दोनों ओर सात आठ अगुल लबे चौड़े गोल पत्ते लगते हैं जिनपर महीन लोइयाँ सी होती हैं । पत्ते की ऊपरी सतह की अपेक्षा पीछे की सतह का रंग हलका होता है । डालियों में यहाँ से वहाँ तक पीले फूल गुच्छों में लगते हैं जिनके झड़ जाने पर मोती के दाने के बराबर छोटे छोटे फल लगते हैं । पकने पर फलों का रंग ललाई लिए ऊदा और स्वाद खट- मीठा होता है । बीज एक या दो होते हैं । फालसा बहुत ठंढा समझा जाता है, इससे गरमी के दिनों में लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं । वैद्यक में कच्चे फल को वातघ्न और पित्तकारक तथा पक्के फल को रुचिकारक, पित्तघ्न और शोथनाशक लिखा है । पर्या॰—परूपक । गिरिपिलु । शेपण । पारावत ।
फालसा २ संज्ञा पुं॰ [?] शिकारियों की बोली में वह जंगली जानवर जो जंगल से निकलकर मैदान में चरने आए ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "फालसा" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें