फेरी
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ फेरना]
१. दे॰
फेरा ।
२. दे॰
फेर । ३ परिक्रमा । प्रदक्षिणा । भाँवरी । जैसे—सोमवती की फेरी ।
क्रि॰ प्र॰—डालना ।—पडना ।—देना । मुहा॰—फेरी पड़ना = भाँवर होना । विवाह के समय वर कन्या का साथ साथ मंडपस्तंभ, अग्नि की परिक्रमा करना ।
४. योगी या फकीर का किसी बस्ती में भिक्षा के लिये बराबर आना ।
उ॰—(क) आशा को ईंधन करूँ मनसा करूँ भभूत । जोगी फिरि फेरी करूँ यों बनि आवै सूत ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) रूप नगर दृग जोगिया फिरत सो फेरी देत । छबि मनि पावत हैं पल झोरि भरी लेत ।—रसनिधि (शब्द॰) ।
क्रि॰ प्र॰—देना ।—लगाना ।
५. कई बार आना जाना । चक्कर ।
उ॰—न्योते गए नँदलाल कहूँ सुनि बाल बिहाल बियोग की घेरी । ऊतर कौनहूँ क े पद्माकर दै फिरि कुंजगलीन में फेरी ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
६. किसी वस्तु को बेचने के लिये उसे लादकर गाँव गाँव गली गली घूमना । भाँवरी ।
७. वह चरखी जिसपर रस्सी पर ऐंठन चढा़ई जाती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।