🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:02:59 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फेर
phera
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फेर १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फेरना]
१. चक्कर । घुमाव । घूमने की क्रिया दशा या भाव । उ॰—(क) ओहि क खंड जस परबत मेरू । मेरुहि लागि होइ अति फेरू ।—जायसी (शब्द॰) (ख) फेर सों काहे को प्राण निकासत सूधेहि क्यों नहिं लेत निकारी ।—हनुमान (शब्द॰) । मुहा॰—फेर खाना = घुमाव का रास्ता तय करना । सीधा न जाकर इधर उधर घूमकर अधिक चलना । जैसै,—मैं तो इसी रास्ते जाऊँगा, उधर उतना फेर खाने कौन जाय ? फेर पड़ना = घुमाव का रास्ता पड़ना । साधा न पड़ना । जैसे,— उधर से मत जाओ बहुत फेर पडे़गा, मैं सीधा रास्ता बताता हूँ । फेर बाँधना = क्रम या तार बँधना । सिलसिला लगना । फेर बाँधना = सिलसिला डालना । तार बाँधना । फेर की बात = घुमाव की बात । बात जो सीधी सादी न हो ।
२. मोड । झुकाव । मुहा॰—फेर देना = घुमाना । मोडना । रूख बदलना ।
३. परिवर्तन । उलट पलट । रद बदल । कुछ से कुछ होना । यौ॰—उलट फेर । मुहा॰—दिनों का फेर = समय का परिवर्तन । जमाने का बदलना । एक दशा से दूसरी दशा की प्राप्ति ( विशेषतः अच्छी से बुरी दशा की ) । उ॰—(क) दिनन को फेर होत मेरु होत माटी को ।—(शब्द॰) । (ख) हंस बगा के पाहुना कोइ दिनन का फेर । बगुला कहा गरविया बैठा पंख बिखेर ।—कबीर (शब्द॰) । समय का फेर =दे॰ 'दिनों का फेर' । उ॰— मरत प्यास पिँजरा परयो सुआ समय के फेर । आदर दै दै बोलियत बायस बलि की बेर ।—बिहारी (शब्द॰) । कुफेर =(१) बुरे दिन । बुरी दशा । (२) बुरा अवसर । बुरा दाँव । सुफेर =(१)अच्छे दिन । अच्छी दशा । (२) अच्छा अवसर । अच्छा मौका । उ॰—पेट न फूलत बिनु कहे कहत न लागत बेर । सुमति बिचारे बोलिए समुझि कुफेर सुफेर ।—तुलसी (शब्द॰) ।
४. बल । अंतर । फर्क । भेद । जैसे—यह उनकी समझ का फेर है । उ॰—(क) कबिरा मन दीया नहीं तन करि डारा जेर । अंतर्यामी लखि गया बात कहन का फेर ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) नदिया एक घाट बहुतेरा । कहैं कबीर कि मन का फेरा ।—कबीर (शब्द॰) । (ग) मीता । तू या बात को हिथे गौर करि हेर । दरदवंत बेदरद को निसि बासर को फेर ।—रसनिधि (शब्द॰) । मुहा॰—फेर पड़ना = अंतर या फर्क होना । भेद पड़ जाना । उ॰— दरजी चाहत थान को कतरन लेहुँ चुराय । प्रीति ब्योंत में, भावते ! बडो़ फेर परि जाय ।—रसनिधि (शब्द॰) । यौ॰—हेर फेर ।
५. असमंजस । उलझन । दुबधा । अनिश्चय की दशा । कर्तव्य स्थिर करने की कठिनता । जैसे,—वह बडे़ फेर में पड़ गया है कि क्या करे । उ॰—घट मँह बकत चकतभा मेरू । मिलहि न मिलहि परा तस फेरू ।—जायसी (शब्द॰) । मुहा॰—फेर में पड़ना = असमंजस में होना । कठिनाई में पड़ना । फेर में डालना = असमंजस में डालना । अनिश्चय की कठिनता सामने लाना । किंकर्तव्यमूढ करना । जैसे,— तुमने तो उसे बडे़ फेर में डाल दिया ।
६. भ्रम । संशय । धोखा । जैसे,—इस फेर में न रहना कि रूपया हजम कर लेंगे । उ॰—माला फेरत जुग गया गया न मन का फेर । कर का मनका छोड़ के मन का मनका फेर ।— कबीर (शब्द॰) ।
७. चाल का चक्कर । षट्चक्र । चाल- बाजी । जैसे—तुम उसके फेर में मत पड़ना, वहाँ बड़ा धूर्त हैं । मुहा॰—फेर में आना या पड़ना = धोखा खाना । फेर फार की बात = चालाकी की बात ।
८. उलझाव । बखेड़ा । जंजाल । प्रपंच । जैसे,—(क) रूपए का फेर बड़ा गहरा होता है । (ख) तुम किस फेर में पडे़ हो, जाओ अपना काम देखो । मुहा॰— निन्नानबे का फेर = सौ रूपए पूरे करने की दुन । रूपया बढा़ने का चसका ।
फेर पु २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰] ओर । दिशा । पार्श्व । तरफ । उ॰— सगुन होहिं सुंदर सकल मन प्रसन्न सब केर । प्रभु आगमन जनाव जनु नगर रम्य चहुँ फेर—तुलसी (शब्द॰) ।
फेर ३पु अव्य॰ [हिं॰] फिर । पुनः । एक बार और । उ॰— (क) । सुनि रवि नाउ रतन भा राता । पंडित फेर उहै कहु बाता ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) । ऐहे न फेर गई जो निशा तन यौवन है धन की परछाहीं ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
फेर ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰] ऋगाल । गीदड़ ।
फेर पलटा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फेर + पलटा ] गोना । द्विरागमन ।
फेर बदल संज्ञा पुं॰ [हिं॰फेर + अ॰ बदल] परिवर्तन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
फेरः; फेरंडः A jackal.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0785-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
फेर पुंस्त्री० फे इत्यव्यक्तं रौति रु--वा० ड । शृगाले शब्दर० स्त्रियां ज्वातित्वात् ङीष् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4556,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
फेरः, पुं, (फे इति शब्दं राति गृह्णातीति । रा ग्रहणे + कः ।) शृगालः । इति शब्दरत्ना- वली ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-386-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "फेर" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें