🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:49:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फेरना
pheranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फेरना क्रि॰ स॰ [सं॰प्रेरणा प्रा॰ पेरन; अथवा हिं॰ 'फिर' से व्युत्पन्न नामिक धातु] १०एक ओर से दूसरी ओर ले जाना । भिन्न दिशा में प्रवृत्त करना । गति बदलना । घुमाना । मोड़ना । जैसे,—गाडी़ पश्चिम जा रही थी उसने उसे दक्खिन की ओर फेर दिया । उ॰—(क) । मैं ममता मन मारि ले घठ ही माहीं घेर । जब ही चालै पीठ दै आँकुस दै दै फेर ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) । तिनहिं मिले मन भयो कुपथ रत फिरै तिहारे फेरे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) । सुर तरु रुख सुरबेलि पवन जनु फेरइ ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो क्रि॰—देना ।—लेना ।
२. पीछे चलाना । जिधर से आता हो उसी ओर भेजना या चलाना । लौटाना । वापस करना । पलटाना । जैसे,— वह तुम्हारे यहाँ जा रहा था, मैंने रास्ते ही से फेर दिया । उ॰—जे जे आए हुते यज्ञ में परिहै तिनको फेरन ।—सूर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।
३. जिसके पास से (कोई पदार्थ) । आया हो उसी के पास पुनः भेजना । जिसने दिया हो उसी को फिर देना । लौटाना । वापस करना । जैसे,—(क) । जो कुछ मैंने तुम से लिया है सब फेर दूँगा । (ख) । यह कपडा अच्छा नहीं है, दूकान पर फेर आओ । (ग) । उनके यहाँ से जो न्योता आवेगा वह फेर दिया जायगा । उ॰—दियो सो सीस चढा़य ले आछी भाँति अएरि । जापै चाहत सुख लयो ताके दुखहिं न फेरि ।— बिहारी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।
४. जिसे दिया था उससे फिर ले लेना । एक बार देकर फिर अपने पास रख लेना । वापस लेना । लौटा लेना । जैसे,— (क) । अब दूकानदार कपडा़ नहीं फेरेगा । (ख) । एक बार चीज देकर फेरते हो । संयो क्रि॰—लेना ।
५. चारों ओर चलना । मंडलाकार गति देना । चक्कर देना । घुमाना । भ्रमण करना । जैसे, मुगदर फेरना, पटा फेरना, बनेठी फेरना । मुहा॰—माला फेरना =(१) । एक एक गुरिया या दाना हाथ से खिसकाते हुए माला को चारों ओर घुमाना । माला जपना । (एक एक दाने पर हाथ रखते हुए ईश्वर या किसी देवता का नाम या मंत्र कहते जाते है जिससे नाम या मंत्र की संख्या निर्दिष्ट होती जाती है) । उ॰—कबिरा माला काठ की बहुत जतन का फेरु । माला फेरो साँस की जामें गाँठ न मेरू ।—कबीर (शब्द॰) । (२) । बार बार नाम लेना । रट लगाना । धुन लगाना । जैसे,—दिन रात इसी की माला फेरा करो ।
६. ऐंठना । मरोड़ना । जैसे,—पेंच को उधर फेरो ।
७. यहाँ से वहाँ तक स्पर्श कराना । किसी वस्तु पर धीरे से रखकर इधर उधऱ ले जाना । छुलाना या रखना । जैसे,—घोडे़ की पीठ पर हाथ फेरना । उ॰—अवनि कुरंग, विहग्र द्रुम डारन रूप निहारत पलक न प्रेरत । मगन न डरत निरखि कर कमलन सुभग सरासन फेरत ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । मुहा॰—हाथ फेरना =(१) । स्पर्श करना । इधर उधऱ छूना । (२) । प्यार से हाथ रखना । सहलाना । जैसे, पीठ पर हाथ फेरना । (३) । हथियाना । ले लेना । हजम करना । उडा़ लेना । जैसे, पराए माल पर हाथ फेरना ।
८. पोतना । तह चढ़ना । लेप करना । जैसे, कलई फेरना, रंग फेरना, चूना फेरना । मुहा॰—पानी फेरना = धो देना । रंग बिगाड़ना । नष्ट करना ।
९. एक ही स्थान पर स्थिति बदलना । सामना दूसरी तरफ करना । पार्श्व परिवर्तित करना । जैसे,—(क) उसे उस करवट फेर दो । (ख) वह मुझे देखते ही मुँह फेर लेता है । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
१. स्थान वा क्रम बदलना । उलट पलट या इधर उधर करना । नीचे के ऊपर या इधर का उधर करना । जैसे, पान फेरना ।
११. पलटना । और का और करना । बद- लना । भिग्न करना । विपरीत करना । विरुद्ध करना । जैसे, मति फेरना, चित्त फेरना । उ॰—(क) फेरे भेख रहै भा तपा । धूरि लपेटे मानिक छपा । —जायसी (शब्द॰) । (ख) सारद प्रेरि तासु मति फेरी । माँगेसि नींद मास षठ केरी ।—तुलसी (शब्द॰) ।
१२. माँजना । बार बार दोहराना । अभ्यस्त करना । उदधरणी करना । जैसे, पाठ फेरना ।
१३. चारों ओर सब के सामने ले जाना । सब के सामने ले जाकर रखना । घुमाना । जैसे, जनवासे में पान फेरना । उ॰—फेरे पान फिरा सब कोई । लागा व्याहचार सब होई ।—जायसी (शब्द॰) ।
१४. प्रचारित करना । घोषित करना । ज
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फेरना" आता है (17)
पलटाना लौटाना । फेरना । वापस करनालौटाना फेरना । पलटानामुरकाना फेरना । घुमानावर्तन बरताव । व्यवहारखंजर कटार । पेशकब्ज । मुहा॰—खंजर तेज करना = मार डालने के लिये उद्यत होना । …झोल तरकारी आदि का गाढ़ी रसा । शोरबाउलटना ऊपर नीचे होना । ऊपर का नीचे और नीचे का ऊपर होना । औंधा होना । पलटना । …गौबरी कुंडा । उपला । गोहरा । गोहरीढोरना पु † क्रि॰ स॰पलटना किसी वस्तु की स्थिति उलटना । ऊपर के भाग का नीचे या नीचे के भाग का ऊपर …सफेदी सफेद होने का भाव । श्वेतता । धवलता । मुहा॰—सफेदी आना = बाल सफेद होना ।…उलटाना पु † क्रि॰ स॰पुचारा अनु॰ पुचपुच (=भीगे कपड़े को दबाने का शब्द) या पुतारा]बहोरना † क्रि॰ स॰मुनादी किसी बात को वह घोषणा जो कोई मनुष्य डुग्गा या ढाल आदि पीटता हुआ सारे शह…स्याही एक प्रसिद्ध रंगीन तरल पदार्थ जो प्रायः काला होता है और जो लिखने, छापने…आमोख्ता पढ़े हुए के अभ्यास के लिये फिर पढ़ना । उद्बुरणी । क्रि॰ प्र॰—करना ।—पढ…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें