🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:30:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बंदूक
baṃdūka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बंदूक संज्ञा पुं॰ [अ॰ बदूक] नली के रुप का एक प्रसिद्ध अस्त्र जो धातु का बना होता है । एक आग्नेय अस्त्र । विशेष—इसमें लकड़ी के कुदे में लोहे की एक लबी नली लगी रहती है । इसके पीछे की ओर थोड़ा सा स्थान बना होता है जिसमें गोली रखकर बारुद या इसी प्रकार के किसी औऱ विस्फोटक पदार्थ की सहायता से चलाई जाती है । इसमें से गोली निकलती है जो अपने निशाने पर जोर से जा लगती है । इसका उपयोग मनुष्यों को ओर दुसरे जीवों को मार डालने अथवा घायल करने के लिये होता है । आजकल साधारणतः सैनिकों को युद्ध में लड़ने के लिये यही दी जाती हैं । यह कई प्रकार की होती है । जैसे, कड़ाबीन, राइफल, गन, मशीनगन, (यंत्रचालित), स्वचालित, आटोमेटिक गन, स्टेनगन, आदि । क्रि॰ प्र॰—चलाना ।—छोड़ना ।—दागना ।—भरना । मुहा॰—बंदुक भरना = बंदुक चलाने के लिये उसमें गोल ी रखना । बंदूक चलाना, छोड़ना, मारना या लगाना = बंदूक में गोली भरकर उसका घोड़ा दबाना जिससे गोली निकलकर निशाने पर जा लगे । बंदूक छतियाना =(१) बंदूक को छाती के साथ लगाकर उसका निशाना ठीक करना । बंदूक को ऐसी स्थिति में करना जिससे गोली अपने ठीक निशाने पर जा लगे । (२) बदूक चलाने के लिये तैयार होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बंदूक" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें