🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:29:23 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कमान
kamāna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कमान १ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰]
१. धनुष । कमठा । यौ॰—कमानगर । मुहा॰—कमान उतारना = कमान का चिल्ला या रोंदा उता र देना । कमान खींचना = कमान पर तीर तढ़ाकर उसके रोदे को अपने ओर खींचना । कमान चढ़ना = (१) दौरदौरा होना । जैसे,—आज कल उन्हीं की कमान चढ़ी हुई है । (२) त्योरी चढ़ना । क्रोध में होना । कमान चढ़ाना = कमान का चिल्ला चढ़ाना । कमान तानना = दे॰ 'कमान खींचना' ।
२. इंद्रधनुष । क्रि॰ प्र॰—निकलना ।
३. मेहराबदार बनावट । मेहराब ।
४. तोप । उ॰—हवाई सी छूटी केसोदास आसमान मैं, कमान कैसो गोला हनुमान चल्यो लंक को ।—रामचं॰, पृ॰ ६२ ।
५. बंदूक । उ॰—गरगज बाँध कमानैं धरीं । बज्र अगिन मुख दारू भरी ।—जायसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—चढ़ना ।—दगना ।
५. मैलखंभ की एक कसरत । विशेष—इसमें मालखंभ के गले की खाँच या मुँगरे की संधि पर एक ओर पैर और दूसरी ओर हाथ रखकर पेट को ऊपर उठाते हैं । यौ॰—कमान की लोटन = कमान करते समय मुँगरे पर एक हाथ से मुँगरा लपेटना और पाँव उड़ाकर मालखंभ से कमर- पेटे के समान नीचे आते हुए लिपट जाना ।
६. कालीन बुननेवालों का औजार ।
७. एक यंत्र जिससे दो तारों या वस्तुओं के बीच के कोणांश की दूरी अथवा क्षितिज से किसी तारे की ऊँचाई मापी जाती है । विशेष—इसमें एक शीशा लगा रहता है जिसपर दोनों तारों की छाया ठीक नीचे ऊपर आ जाती है । इस शीशे के सामने एक दूरबीन लगी रहती है ।
कमान २ संज्ञा स्त्री॰ [अं॰ कमांड]
१. आज्ञा । हुक्म । फौजी काम की आज्ञा । यौ॰—कमान । अफसर ।
२. नौकरी । ड्यूटी । फौजी काम । मुहा॰— कमान पर जाना = नौकरी पर जाना । लड़ाई पर जाना । कमान पर होना = काम पर जाना । लड़ाई पर होना । कमान बोलना = (१) नौकरी पर जाने की आज्ञा देना । (२) लड़ाई पर जाने की आज्ञा देना । कमान बोली जाना = काम या लड़ाई पर जाने की आज्ञा मिलना ।
कमान अफसर संज्ञा पुं॰ [अं॰ कमांडिंग आँफिसर] फौज का वह अफसर जो कप्तान के मातहत, पर लेफ्टिनेंट से ऊपर होता है । कमानियर ।
कमान १ क्रि॰ स॰ [हिं॰ काम से नाम]
१. व्यापार का उद्यम से धन उपार्जन करना, कामकाज करके रुपया पौदा करना । मुहा॰—कमाना धमाना = उद्यम व्यापार करना । कामकाज करके रुपया पौदा करना । संयो॰ क्रि॰—रखना । लेना ।
२. उद्यम या परिश्रम से किसी वस्तु को अधिक दृढ़ करना । सुधरना या काम के योग्य बनाना । जैसे, खेत कमाना, चमड़ा कमाना, लोहा कमाना । यौ॰—कमाई हुई हड्डी या देह = कसरत से बलिष्ट किया हुआ शरीर । कमाया साँप = वह साँप जिसके विषैले दाँत उखाड़ लिए गए हों (मदारी) ।
३. सेवा संबंधी छोटे मोटे काम करना । जैसे, पाखाना कमाना (उठाना), घर कमाना, दाढ़ी कमाना (मूँड़ना) ।
४. कर्म संचय करना । कर्म करना । जैसे, पाप कमाना, पुण्य कमाना । उ॰—जो तू मन मेरे कहे राम कमातो । सीतापति संमुख सुखी सब ठाँय समातो ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कमान" आता है (17)
धनु धनुस् । चाप । कमान । विशेष— दे॰ 'धनुस्'कोदंड धनुष । कमान । यौ॰— कोदंडकला= धनुर्विघाशार्ङ्ग धनुष । कमानशरासन धनुष । कमान । चापशरारोप जिसपर शर चढ़ाया जाता है, धनुष । जिसपर रखकर तीर चलाते हैं, कमानधन्वा धनुस् । कमानशरास्य धनुष । कमानशरावाप धनुष । कमानकमठा धनुष । कमानधनुआ धनुष । कमानतुजीह धनुष । कमानकमांडर फौज का वह अफसर जो लेफ्टिनेंट के ऊपर और कप्तान के मानहत होता है । कमान …चाप सोने की वे कीलें जिन्हें लोग अगले दाँतों पर जड़वाते हैंधनुस फलदार तीर फेकने का वह अस्त्र जो बाँस या लोहे के लचीली डंडे को झुका कर …करही † संज्ञा स्त्री॰ वह दाना जो पीटने के बाद बाल में लगा रह जाता हैबसीत एक यंत्र का नाम जो जहाज पर सूर्य का अक्षांश देखने के लिये रहता है । कम…कालपृष्ठक कर्ण के धनुष का नाम
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें