🕉️ 20 November 2026, Friday · 09:15:57 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बकायन
bakāyana
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बकायन संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बड़का + नीम ?] नीम की जाति के एक पेड़ का नाम जिसकी पत्तियाँ नीम की पत्तिय़ों के सदृश पर उनसे कुछ बड़ी होती है । पर्या॰—महानिब । द्रेका । कार्मुक । कैटय्यै । केशमुष्टिक । पवनेष्ट । रस्यकक्षीर । काकेड़ । पार्वत । महातिक्त । विशेष— इसका पेड़ भी नीम के पेड़ से बड़ा होता है । फल नीम की तरह पर नीलापन लिए होता है । इसकी लकड़ी हलकी और सफेद रंग की होती है । इससे घर के संगहे और मे ज कुरसी आदि बनाई जाती है । इसपर बारनिश और रंग अच्छा खिलाता है । लकड़ी नीम की तरह कड़ुई होती है । इससे उसमें दीमक घुन आदि नहीं लगते । वैद्यक में इसे कफ, पित्त और कृमि का नाशक लिखा है और वमन आदि के दूर करनेवाला तथा रक्तशोधक माना है । इसके फूल, फल, छाल और पत्तियाँ औषध के काम आती हैं । बीजों का तेल मलहम में पड़ता है । इसके पेड़ समस्त भारत में और पहाड़ो के ऊपर तक होते हैं । बीज से उगता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बकायन" आता है (18)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें