🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:36:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बकुची
bakucī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बकुची १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ बाकुची] औषध के काम में प्रयुक्त होनेवाले एक पौधे का नाम । पर्या॰—सोमराजी । कृष्णफल । वाकुची । पूतिफला । बेजानी । कालमेषिका । अबल्गुजा । ऐंदवी । शूलोत्था । कांबोजी । सुपर्णिका । विशेष— यह पौधा हाथ, सवा हाथ ऊँचा होता है । इसकी पत्तियाँ एक अगुल चौड़ी होती हैं और डालियाँ पृथ्वी से अधिक ऊँची नहीं होतीं तथा इधर उधर दूर तक फैलती हैं । इसका फूल गुलाबी रंग का होता है । फूलों के झड़ने पर छोटी छोटी फलियाँ घोद में लगती हैं जिनमें दो से चार तक गोल गोल चौड़े और कुछ लबाई लिए दाने निकलते हैं । दानों का छिलका काले रग का, मोटा और ऊपर से खुरदार होता है । छिलके के भीतर सफेद रंग की दो दालें होती हैं जो बहुत कड़ी होती हैं और बड़ी कठिनाई से टूटती हैं । बीज से एक प्रकार की सुगंध भी आती है । यह औषध में काम आता है । वैद्यक में इसका स्वाद मीठापन और चरपरापन लिए कड़ुवा बताया गया है और इसे ठंढ़ा, रुचिकर, सारक, त्रिदोषध्न और रसायन माना है । इसे कुष्टनाशक और त्वग्रोग की औषधि भी बतलाया है । कहीं कहीं काले फूल की भी बहुत होती है ।
बकुची २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बकुचा] छोटी गठरी । उ॰— देवी ने कपड़ों की एक छोटी सी बकुची बाँधी ।—मान॰, भा॰ ५, पृ॰ १३९ । मुहा॰—बकुची बाँधना या मारना = हाथ पैर समेटकर गठरी ले आकार का बन जाना । जैसे,— वह बकुची मारकर कूदा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बकुची" आता है (26)
वाकुची बकुचीवल्गुला बकुचीसुप्रभा बकुची । सोमराजीसुवल्ली बकुची । सोमराजीसोमराजी बाकुची । बकुची । विशेष दे॰ 'बकुची'शूलोत्खा शूलोत्था संज्ञा स्त्री॰ सोमराजी लता । बकुचीपानीयमूलक बकुचीत्वग्दोषापहा बकुची । बाबचीपूतिगंधिका बावची । बकुचीशितावर बकुची । सोमराजीचंदनादि चंदन, खस, कपूर, बकुची, इलायची आदि पित्तानाशक दवाओं का वर्गसोमक्षीरा सोमवल्ली । सोमराजी । बकुचीसोमक्षीरी बकुची । सोमवल्लीसोमगा बकुची । सोमराजी । सोमवल्लीसोमखंडा बकुची । सोमवल्लीपुतिगंधा बकुची । बावची । सोमराजीप्रतिफला बावची । बकुचीश्वित्रिरि बकुची । सोमराजीसिता चीनी । शक्कर । शर्करामलया त्रिवृता । निसोथशमिर शमी वृक्षशशिलेखा चंद्रमा की कलासोमवल्ली गिलोय । गुडूचीचंद्ररेखा चंद्रलेखा संज्ञा स्त्री॰चंद्रपुष्पा चाँदनीसुपर्णिका स्वर्ण जीवंती । पीली जीवंती
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें