सोमराजी
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सोमराजिन्] बाकुची । बकुची । विशेष दे॰
बकुची ।
सोमराजी
२ संज्ञा स्त्री॰
१. बकुची ।
२. एक वृत्त का नाम जिसके प्रत्येक चरण में छह वर्ण होते हैं । यह दो यगण का वृत्त है । इसे शंखनारी भी कहते हैं ।
उ॰—चमू बाल देखो सुरंगी सुभेखो । धरे याहि आजी । कहैं सोमराजी ।—छंदःप्रभाकर (शब्द॰) ।
सोमराजी तैल
संज्ञा पुं॰ [सं॰] कुष्ठादि चर्मरोगों की एक तैलौषध । विशेष—इस औषध के बनाने की विधि इस प्रकार है—बकुची का काढ़ा, हलदी, दारुहलदी, सफेद सरसों, कुट, करंज, पँवार के बीज, अमलतास के पत्ते, ये सब चीजें एक सेर लेकर चार सेर सरसों के तेल और सोलह सेर पानी में पकाते हैं । इस तेल के लगाने से अठारहों पर्करा के कोढ़, नासूर, दुष्ट व्रण, नीलिका व्यंग, फुंसी, गंभीरसंज्ञक वातरक्त, कंडु, कच्छु, दाद और खाज का निवारण होता है । इसका एक और भेद होता है जो महासोमराजी तैल कहलाता है । यह कुष्ठ रोग के लिये परम उपकारी माना गया है । इसके बनाने की विधि इस प्रका है—चित्रक, रलियारी, सोंठ, कुट, हलदी, करंज, हलताल, मैनसिल, विष्णुक्रांता, आक, कनैर, छतिवन, गाय का गोबर, खैर, नीम के पत्ते, मिर्च, कसौंदी ये सब चीजें दो दो तोले लेकर इनका काढ़ा कर १२ । । सेर बकुची के काढ़े और ६४ सेर पानी और १६ सेर गोमूत्र में पकाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।