अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बत्ती १संज्ञा स्त्री [सं॰ वर्ति वर्तिका, प्रा॰ बत्ति] १. सूत,रूई,कपडे़ आदी की पतली छड़ । सलाई या चौडे़ फीते के आकार का टुकड़ा जो बट या बुनकर बनाया जाता है ओर जिसे तेल में डालकर दीप जलाते हैं । चिराग जलाने के लिये रूई या सूत का बटा हुआ लच्छा । यौ॰—अगरबत्ती । धूपबत्ती । मोमबत्ती । मुहा॰—बत्ती लगाना = जलती हुई बत्ती छुला देना । जलाना । आग लगाना । भस्म करना । संझाबत्ती = संध्या के समय दीपक जलाना । २. मोमबत्ती । मुहा॰—बत्ती चढा़ना = शमादान में मोमबत्ती लगाना । ३. दीपक । चिराग । रोशनी । प्रकाश । मुहा॰—बत्ती दिखाना = उजाला करना । समने प्रकाश दिखाना । यौ॰—दियाबत्ती । ४. लपेटा हूआ चीथड़ा जो किसी वस्तु में आग लगाने के लिये काम में लाया जाय । फलीता । पलीता । ५. पलती छड़ या सलाई के आकार में लाई हूई कोई वस्तु । बत्ती की शकल की कोई चीज । जैसे, लाह की बत्ती, मुलेठी के सत की बत्ती, लपेटे हूए कागज की बत्ती । ५. फूस का पूला जिसे मोटी, बत्ती के आकार में बाँधकर छाजन में लगाते हैं । मूठा । उ॰—अचरज बँगला एक बनाया । ऊपर नींव, तले घर छाया । बाँस न बत्ती बंधन घने । कहो सखी ! घर कैसे बने ।—(शब्द॰) । ७. कपडे की वह लंबी धज्जी जो घाव में मवाद साफ करने के लिये भरते हैं । क्रि॰ प्र॰—देना । ८. पगड़ी या चीरे का ऐंठा हूआ कपड़ा । ९. कपडे़ के किनारे का वह भाग जो सीने के लिये मरोड़कर पकडा़ जाता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।