🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:10:18 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बदलना
badalanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बदलना १ क्रि॰ अ॰ [अ॰ बदल + हि॰ ना (प्रत्य॰)]
१. और का ओर होना । जैसा रहा हो उससे भिन्न हो जाना । परिवर्तन होना । जैसे—(क) इतने ही दिनों में उसकी शकल बदल गई । (ख) इसका रंग बदल गया । सयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. एक स्थान पर दुसरा हो जाना । जहां जो वस्तु रही हो वहां वह न रहकर दूसरी वस्तु आ जाना । जैसे,—(क) मेरा छाता बदल गया । (ख)फाटक पर पहरा बदल गया । मुहा॰— किसी से बदल जाना=किसी के पास अपनी चीज चली जाना ओर अपने पास उसकी चीज आ जाना । जैसे,— यह मेरा छाता नहीं है, किसी से बदल गया है । (वास्तव में 'किसी' से अभिप्राय किसी की वस्तु से है) ।
३. एक स्थान से दूसरे स्थान पर नियुक्त होना । एक जगह से दूसरी जगह तैनात होना । जैसे,—वह कलक्टर यहाँ से बदल गया । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
बदलना २ क्रि॰ स॰
१. और का और करना । जैसा रहा हो उससे भिन्न करना । परिवर्तन करना । संयों॰ क्रि॰—डालना ।— देना ।
२. एक के स्थान पर दूसरा करना । जिस स्थान पर या जिस व्यवहार में जो बस्तु रही हो उसे न रखकर दूसरी रखना या उपस्थित करना । एक वस्तु के स्थान की पूर्ति दूसरी वस्तु से करना । जैसे, घर बदलना, कपड़ा बदलना । संयों॰ क्रि॰—डालना ।— देना । मुहा॰—बात बदलना=पहले एक बात कहकर फिर उसके विरुद्ध दूसरी बात कहना ।
३. एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु लेना या एक वस्तु लेकर दूसरी वस्तु देना । विनिमय करना । जैसे—(क) खोटा रुपया बदलना । (ख) चादी बदलकर सोना लेना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बदलना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें