🕉️ 20 November 2026, Friday · 06:28:14 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

परिणाम
pariṇāma
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
परिणाम संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. बदलने का भाव या कार्य । बदलना । एक रूप या अवस्था को छोड़कर दूसरे रूप या अवस्था को प्राप्त होना । रूपांतरप्राप्ति ।
२. प्राकृतिक नियमानुसार वस्तुओं का रूपांतरित या अवस्थांतरित होना । स्वाभाविक रीति से रूपपरिवर्तन या अवस्थांतरप्राप्ति । मूल प्रकृति का उलटा । विकृति । विकारप्राप्ति (सांख्य) । विशेष— सांख्य दर्शन के अनुसार प्रकृति का स्वभाव ही परिणाम अर्थात् एक रूप या अवस्था से च्युत होकर दूसरे रूप या अवस्था को प्राप्त होते रहना है,और उसका यह स्वभाव ही जगत् की उत्पत्ति,स्थिति और नाश का कारण है । जिस परिणाम के कारण जगत् की रचना होती है उसे'विरूप' अथवा'विसदृश परिणाम'और जिसके कारण उसका अभाव या प्रलय होता है उसे'स्वरूप'अथवा'सद्दश परिणाम' कहते हैं । सत्व,रज,तम की साम्यावस्था भंग होकर उनके परस्पर विषम परिणाम में संयुत्क होने से क्रमश:असंख्य कार्यो अथवा जगत् के पदार्थों का उत्पन्न होना'विरूप परिणाम'है और फिर इसी कार्यश्रृंखला का अपने अपने कारण में लीन होते हुए व्यत्क जगत् का अभाव प्रस्तुत करना 'स्वरूप परिणाम'है । 'विरूप परिणाम'से त्रिगुणों की साम्यावस्था विनष्ट होती है और वे स्वरूप से च्युत होते हैं और'स्वरूप परिणाम'से उन्हें पुन:साम्यावस्था तथा स्वरूपस्थिति प्राप्त होती है । पुरूष अथवा आत्मा के अतिरिक्त संसार में और जो कुछ है सब परिणामी है अर्थात् रूपांतरित होता रहता है तथापि कुछ पदार्थो का परिणाम शीघ्र दिखाई पड़ जाता है । कुछ का बहुत समय में भी द्दष्टिगोचर नहीं होता । जो परिणाम शीघ्र उपलब्ध होता है उसे 'तीब्र परिणाम'और जिसकी उपलब्धि बहुत देर में होती है उसे 'मृदु परिणाम'कहते हैं । सद्दश अथवा विसदृश परिणाम में से जब एक की मृदुता चरम अवस्था का पहुँच जाती है, तब दूसरा परिणाम आरंभ होत है ।
३. प्रथम या प्रकृत रूप या अवस्था से च्युत होने के उपरांत प्राप्त हुआ दूसरा रुप या अवस्था । किसी वस्तु का कार्यरूप या कार्यावस्था । विकृति । विकार । रूपांतर । अवस्थांतर जैसे,दूघ का परिणाम दही,लकड़ी का राख आदि ।
४. किसी वस्तु के एक धर्म के निवृत्त होने पर दुसरे धर्म की प्राप्ति । एक धर्म या समुदाय का तिरोभाव या क्षय होकर दूसरे धर्म या संस्कारों का प्रादुर्भाव या उदय । एक स्थिति से दूसरी स्थिति में प्राप्ति (योग) । विशेष—पातंजल दर्शन में चित्त के निरोध,समाधि और एका- ग्रता नाम से तीन परिणाम माने हैं । व्युत्थान अर्थात् राजस भूमियों के संस्कारों का प्रतिक्षण अधिकाधिक अभिभूत, लुप्त या निरूद्ध अथवा'गरवैराग्य'अर्थात् शुद्ध सातिक संस्कारों का उदित और वर्धित होते जाना चित्त का 'निरोध' 'परिणाम' है । चित्त की सर्वांर्थता या विक्षेप- रूप धर्म का क्षय और एकाग्रता रूप धर्म का उदय होना अर्थात् उसकी चंचलता का सर्वांश में लोप होकर एका- ग्रता धर्म का पूर्णँरूप से प्रकाश होता,'समाधि परिणाम' है । एक ही विषय में वित्त के शातं और उदित दोनों धर्म अर्थात् भूत और वर्तमान दोनों वृत्तियाँ 'एकाग्रता परिणाम'हैं । समाधि परिणाम में चित्त का विक्षेप धर्म शांत हो जाता है अर्थात् अपना व्यापार समाप्त करके भूत काल में प्रविष्ट हो जाता है और केवल एकाग्रता धर्म उदित रहता है अर्थात् व्यापार करनेवाले धर्म की अवस्था में रहता है । परंतु एकाग्रता परिणाम की अवस्था में चित्त एक ही विषय में इन दोनों प्रकार के धर्मों या वृत्तियों से संबंध रखता हुआ स्थित होता है । चित्त के परिणामों की तरह स्थूल सूक्ष्म भूतों तथा इंद्रियों के भी उक्त दर्शन में तीन परिणाम बताए गए हैं-धर्म परिणाम,लक्षण परिणाम,और अवस्था परिणाम । द्रव्य अथवा धर्मी का एक धर्म को छोड़कर दूसरा धर्म स्वीकार करना धर्म परिणाम है,जैसे ,मृत्तिकारूप धर्मी का पिंडरूप धर्म को छोड
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
परि-णाम m. change, alteration, transformation into (instr.), development, evolution, Sāṃkhyak.; Yogas.; Pur.; Suśr.
ripeness, maturity, Kir.; Uttarar.; Mālatīm.
alteration of food, digestion, Suśr.; Tarkas.
withering, fading, ŚārṅgP.
lapse (of time), MBh.; R.
decline (of age), growing old, ib.; Suśr.
result, consequence, issue, end (ibc. and ˚मे ind. finally, at last, in the end), Kāv.
(in rhet.) a figure of speech by which the properties of any object are transferred to that with which it is compared, Kuval.
N. of a holy man, RTL. 269
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (594,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
परि(री)णामः 1 Alteration, change, transformation. --2 Digestion; अन्नं न सम्यक् परिणाममेति Suśr.; भुक्तस्य परिणामहेतुरौदर्यं T. S.; Pt. 4. 22. --3 Result, consequence, issue, effect; अप्रियस्यापि पथ्यस्य परिणामः सुखावहः H. 2. 135; Mk. 3. 1; परिणामसुखे गरीयसि (वचसि औषधे च) Ki. 2. 4; Bg. 18. 37, 38. --4 Ripening, maturity, full development; उपैति शस्यं परिणामरम्यतां Ki. 4. 22; फलभरपरिणामश्यामजंबू &c. U. 2. 20; Māl. 9. 24. --5 End, termination, conclusion, close, decline; दिवसाः परिणामरमणीयाः Ś. 1. 3; वयःपरिणामपांडुरशिरसं K. 10; परिणाममुपैति दिवसः K. 254 ‘the day is drawing to a close’. --6 Old age; परिणामे हि दिलीपवंशजाः R. 8. 11. --7 Lapse (of time). --8 (In Rhet.) A figure of speech allied to रूपक, by which the properties of any object are transferred to that with which it is [] compared. (The Candrāloka thus defines and illustrates it: --परिणामः क्रियार्थश्चेद्विषयी विषयात्मना । प्रसन्नेम दृगब्जेन वीक्षते मदिरेक्षणा 5. 18; see R. G. also under परिणाम). --Comp. --दार्शिन् a. prudent, fore-sighted. --दृष्टि a. prudent. (--ष्टिः f.) prudence, providence. --पथ्य a. salutary in the end. --शूलं violent or painful indigestion, colic, flatulence with pain.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0675-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
परिणाम पु० परि + नम घञ् । १ प्रकृतेरन्यथाभावे विकारे २ शेषे “परिणामेऽमृतोपमम्” गीता । ३ अर्थालङ्कारभेदे च । अन्यथाभावश्च प्रकृत्युच्छेदेन प्रकृतेर्युणान्तराधानेन वा यया नृदादेर्षटादिरूपेण, काष्ठादेर्भस्यादिना । “प- [] रिणामतापतापसंस्कारदुःखैः” पात० सू० “परिणामतः सलिलवत्” सां० का० “यथा हि वारिदविमुक्तमुदक- मेकरसमपि तत्तद्भूमिविकारानासाद्य नारिकेलतालीवि- ल्वचिरविल्वतिन्दुकामलकप्राचीनामलककपित्थफलरसतया परिणामान्मधुराम्लतिक्तकटुकषायतया विकल्प्यते एव- मेकैकगुणसमुद्भवात् प्रधानं गुणमाश्रित्याप्रधानगुणाः परिणामभेदान् प्रवर्त्तयन्ति” सांत० कौ० । ४ परिपाके “भुक्तस्य परिणामहेतुरोदर्य्यः (वह्निः) तर्कसंग्रहः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4247-b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
परिणामः, पुं, (परिणमनम् । परि + नम् + घञ् ।) विकारः । प्रकृतेरन्यथाभावः । यथा । मुखस्य विकारः क्रोधरक्तता । केचित्तु । प्रकृति- ध्वंसजन्यविकारः । यथा काष्ठस्य विकारो भस्म । मृत्पिण्डस्य घटः । इत्यमरभरतौ ॥ चरमः । शेषः । यथा, -- “परिणामसुखे गरीयसि व्यथकेऽस्मिन् वचसि क्षतौजसाम् । अतिवीर्य्यवतीव भेषजे बहुरल्पीयसि दृश्यते गुणः ॥” इति भारवौ । २ । ४ ॥ (निदानभेदेन यथा, -- “असात्म्येन्द्रियार्थसंयोगप्रज्ञापराधपरिणाम- भेदात्त्रिविधो वा ॥” “परिणामोऽयोगादियुक्ता ऋतुस्वभावजा शीतादयः । अधर्म्मस्य च रोग- हेतोरत्रैवान्तर्भाव इति भट्टारहरिश्चन्द्रः ॥” इति माधवकरकृतरुग्विनिश्चयस्य पञ्चनिदान- व्याख्याने विजयेनोक्तम् ॥ “कालस्य परिणामेन जरामृत्यनिमित्तजाः । रोगाः स्वाभाविका दृष्टाः स्वभावो निष्प्रतिक्रियः ॥” इति चरके शरीरस्थाने प्रथमेऽध्याये ॥ अर्थालङ्कारभेदः । तल्लक्षणं यथा, -- “परिणामः क्रियार्थश्चेद्विषयी विषयात्मना ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-059-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "परिणाम" आता है (32)
व्युष्टि फल । नतीजा । परिणामभावविकार यास्क के अनुसार जन्म, अस्तित्व, परिणाम, वधन, क्षय और नाश ये छह विकार ज…जजा प्रतिकार । बदला । प्रतिफल । परिणामनिआन पु ^१ संज्ञा पुं॰ अंत । परिणामनतीजा परिणाम । फलखामियाजा नतीजा । परिणामविपरिणति परिणाम । परिवर्तनशेष वह जो कुछ भाग निकल जाने पर रह गया हो । बची हुई वस्तु । वाकीअनुभव प्रत्यक्ष ज्ञान । वह ज्ञान जो साक्षात् करने से प्राप्त हो । स्मृतिभिन्…कार्य परिश्रमी । सेहवती । कर्मशीलविपाक परिपक्व होना । पचन । पकनाअभ्याश समीपवर्ती । निकटविकृति विकार । खराबी । बिगाड़व्यवाय तेज । प्रकाशप्रतिफल प्रतिबिंब । छायाव्युष्ट प्रभात । तड़का । सबेराअनुवर्तन अनुसरण अनुगमनप्रयुक्ति प्रयोजन । लक्ष्य । उद्देश्यफैज वृद्धि । लाभआखिर अंतिम । पीछे का । पिछा । यौ॰—आखिर जमाना । आखिर दमऔसान अंतहवाल हाल । दशा । अवस्थाअंजाम समाप्ति । पुर्ति । अंत । आखीरखातमा अंत । समाप्तिहुसूल लाभ । नफाखातिमा मृत्यु । मरणपरिनाम दे॰ 'प्रणाम'पसोपेश आगा पीछा । सोच विचार । हिचक । दुविधा । जैसे,—जरा से काम में तुम इतना प…हलाभला निबटारा । निर्णय । जैसे,—बहुत दिनों से यह पीछे लगा है, इसका भी कुछ हला…आगापीछा हिचक । सोच विचार । दुबिधा । जैसे,—इस काम के करने में तुम्हें आगा पीछा …खमियाजा अँगड़ाईसन्निबध एक में बाँधना । जकड़ना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें