बरी
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वटी, प्रा॰ बड़ी] गोल टिकिया । बटी ।
२. उर्द या मूँग की पीठी के सुखाए हुए छोटे छोटे गोल टुकड़े जिनमें पेठे या आलू के कतरे भी पड़ते हैं । ये घी में तलकर पकाए जाते हैं ।
उ॰—पापर, बरी अचार परम शुचि । अदरख औ निबुवन ह्वै है रुचि ।—सूर (शब्द॰) ।
३. वह मेवा या मिठाई जो दूल्हे की ओर से दुलहिन के यहाँ जाती है ।
बरी †
२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बरना (=जलना)] एक प्रकार का कंकड़ जो फूके जाने के बाद चूने की जगह काम में आता है । कंकड़ का चूना ।
बरी
३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार की घास या कदन्न जिसके दानों को बाजरे में मिलाकर राजपूताने की ओर गरीब लोग खाते हैं ।
बरी
४ वि॰ [फा॰]
१. मुक्त । छूटा हुआ । बचा हुआ । जैसे, इलजाम से बरी ।
२. खाली । फारिग (को॰) ।
क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।—हो जाना ।
उ॰—बरी हो जाने की गुलाबी आशा उसके कपोलों पर चमक रही थी ।—ज्ञान॰, पृ॰ ५ ।
बरी ‡
५ वि॰ [सं॰ बली] दे॰
बली ।
उ॰—धरम नियाउ चलइ सत भाखा । दूबर बरी एक सम राखा ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।