🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:19:54 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बाद
bāda
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बाद १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बाद]
१. बहस । तर्क । खंड़न मंडन की बातचीत । उ॰— सजल कठौता भरि जल कहत निषाद । चढ़हु नाव पर घोइ करहु जनि बाद ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. विवाद । झगड़ा । हुज्जत । उ॰— गोतम की घरनी ज्यों तरनी तरैगी मेरी, प्रभु सौं विवाद कै बाद न बढ़ायहीं ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰— बाद बढ़ाना=झगड़ा बढ़ाना । उ॰— जे अबूझ ते बाद बढ़ावैं ।—विश्राम (शब्द॰) ।
३. नाना प्रकार के तर्क वितर्क द्वारा बात का विस्तार । झक- झक । तूलकलामी । उ॰— त्यों पदमाकर वेद पुरान पढ्यो पढ़ि कै बहु बढ़ायो ।— पद्माकर (शब्द॰) ।
४. प्रतिज्ञा । शर्त । बाजी । होड़ाहोड़ी । उ॰— कूदत करि रघुनाथ सपथ उपरा उपरी करि बाद ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰— बाद मेलना=शर्त बदना । बाजी लगाना उ॰— बाद मेलि कै खेल पसारा । हार देय जो खेलत हारा ।—जायसी (शब्द॰) ।
बाद पु २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वाद्य] दे॰ वाद्य । उ— गुरु गीत बाद बाजित्र नृत्य ।—पृ॰ रा॰, १ । ३७१ ।
बाद ३ अध्य॰ [सं॰ वाद; हि॰ वादि(=वाद करके, हठ करके, व्यर्थ)] व्यर्थ । निष्प्रयोजन । फिजूल । बिना मतलब । उ॰— भए बटाऊ नेह तजि बाद बकति बेकाज । अब अलि देत उराहनो उर उपजति अति लाज ।—बिहारी (शब्द॰) ।
बाद ४ अव्य [अ॰] पश्चात् । अनंतर । पीछे ।
बाद ५ वि॰
१. अलग किया हुआ । छोड़ा हुआ । । जैसे,—खर्चा बाद देकर तुम्हारा कितना रुपया निकलता है । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।
२. दस्तूरी या कमीशन जो दाम में से काटा जाय ।
३. अतिरिक्त । सिवाय ।
४. असल से अधिक दाम जो व्यापारी लिख देते और दाम बताते समय घटा देते हैं ।
बाद ६ संज्ञा पुं॰ [फा॰ बाद, तुज, सं॰ बात] वायु । पवन । उ॰— (क) है दिल में दिलदार सही, आँखियाँ उलटी करि ताहि चितइए । आब में, खाक में, बाद में आतस, जान में सुंदर जानि जनइए ।— सुंदर ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ६१५ । (ख) थे जल्दी में घाड़े से जियाद । थे दोड़ में वह मानिद बाद ।— दाक्खिनी॰ पृ॰ २२० । यौ॰— बादगीर । बादनुमा । बादेबहारी=वासंती वायु । मस्ती भरी हवा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बाद" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें