🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:31:39 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बास
bāsa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बास १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वास]
१. रहने की क्रिया या भाव । निवास ।
२. रहने का स्थान । निवासस्थान ।
३. बू । गंध । महक । उ॰—फूली फूली केतकी भौरा लीजै बास ।—पलटू॰, भा॰ १, पृ॰ ५२ ।
४. एक छंद का नाम ।
५. वस्त्र । कपड़ा । पोशाक । उ॰—(क) जहाँ कोमलै बल्कलै बास सोहैं । जिन्हें अल्पधी कल्पशाखी विमोहैं ।—केशव (शब्द॰) । (ख) पाँच धरी चौथे प्रहर पहिरति राते बास । करति अंगरचना बिबिध भूषण भेष विलास ।—देव (शब्द॰) ।
बास २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वसन] छोटा वस्त्र । उ॰—दासि दास बास रोम पाट को कियो । दायजो बिदेहराज भाँति भाँति को कियो ।—केशव (शब्द॰) ।
बास ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वासना] वासना । इच्छा । लालच । उ॰—तिय के सम दूजो नहीं मुख सोई त्रिरेख लिख्यो बिधि बास धरे ।—सेवक स्याम (शब्द॰) ।
बास ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वाशिः]
१. अग्नि । आग ।
२. एक प्रकार का अस्त्र । उ॰—गिरिधनरदास तीर तुपक तमंचा लिए लरैं बहु भाँति बास धार बरसैं अखड ।—गिरधर (शब्द॰) ।
३. तेज धारवाली छुरी, चाकू, कैंची इत्यादि छोटे छोटे शस्त्र जो रण में तोपों में भरकर फेंके जाते हैं ।
बास ५ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक पर्वतीय वृक्ष जो बहुत ऊँचा होता हैं । बिपरसा । विशेष—इस वृक्ष की लकड़ी रंग में लाली लिए काली और इतनी मजबूत होती है कि साधारण कुल्हाड़ियो से नहीं कट सकती । यह लकड़ी पलग के पावे और दूसरे सजावटी सामान बनाने के काम में आती है । इसमें बहुत ही सुगंधित फूल लगते हैं और गोद निकलता जो कइ कामों में आता है । पहाड़ों में यह वृक्ष ३००० फुट की ऊँचाई तक होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
बास, बास्कल w.r. for भास, बाष्कल.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (730,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बास" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें