🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भटकटैया संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कण्टकारि, हिं॰ कटेरी या कटाई] एक छोटा और काँटेदार क्षुप जो बहुधा औषध के काम में आता है । विशेष—इसके पत्तों पर भी काँटे होते हैं । इसके फूल बैगनी होते हैं और फूल का जीरा पीला होता है । कहीं कहीं सफेद फूल की भी भटकटैया मिलती है । इसमें एक प्रकार के छोटे फल भी लगते हैं जो पहले कच्चे रहते हैं, पर पकने पर पीले हो जाते हैं । वैद्यक में इसे सारक, कड़वी, चरपरी, रूखी, हलकी, अग्निदीपक तथा खाँसी, ज्वर, कफ, वात, पीनस तथा हृदय रोग का नाश करनेवाली माना है । पर्या॰—कटकारी । कुली । क्षुद्रा । कासघ्नी । कंटतारिका । स्पृही । धावानिका । व्याघ्री । दुःस्पर्शी । दुप्प्रघर्षिणी । कंटश्रेणी । चित्रफला । बहुकंटा । प्रयोदिनी । भंटाकी । घावनी । सिंही ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।