म हिंदी वर्णमाला का पचीसवाँ व्यंजन और प वर्ग का अंतिम वर्ण । इसका उच्चारण स्थान होंठ और नासिका है । जिह्वा के अगले भाग का दोनों होठों से स्पर्श होने पर इसका उच्चारण होता है । यह स्पर्श और अनुनासिक वर्ण हे । इसके उच्चारण में संवार, नादघोष और अल्पप्राण प्रयत्न लगते हैं । प, फ, ब और भ इसके सवर्ण हैं ।
म
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. शिव ।
२. चंद्रमा ।
३. ब्रह्मा ।
४. यम । ५ समय ।
६. विष । जहर ।
७. मधुसूदन ।
८. छंदःशास्त्र में एक गण । मगण ।
९. संगीत में एक स्वर । मध्यम ।
१०. जल । पानी (को॰) । सौभाग्य । प्रसन्नता (को॰) ।
म पु
२ अव्य॰ [हिं॰ महँ] दे॰
में ।
उ॰—ठाढ़ि जो हौं बाट म, साहेब चलि आवो ।—धरम॰ श॰, पृ॰ २३ ।
म
३ अव्य॰ [सं॰ मा] न । नहीं ।
उ॰—कवि भ्रम भमर म सोचकर, सिमरि नाम अभिराम ।—रा॰ रू, पृ॰ १ ।
म
संज्ञा पुं॰ [सं॰] क्षांति ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।