🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:01:54 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मजा
majā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मजा संज्ञा पुं॰ [फा॰ मज़ह्]
१. स्वाद । लज्जत । जैसे,—अब आमों में कुछ मजा नहीं रह गया । मुहा॰—मजा चखाना=किसी को उसके किए हुए अपराध का दंड देना । बदला लेना । किसी चीज का मजा पड़ना= चसका लगना । आदत पड़ना । मजे पर आना=अपनी सबसे अच्छी दशा में आना । जोबन पर आना ।
२. आनंद । सुख । जैसे,—आपको तो लड़ाई झगड़े में ही मजा मिलता है । मुहा॰—मजा उड़ाना या लूटना=आनंद लेना । सुख भोगना । उ॰—सर को पटका है कभू, सीना कभू कूठा है । रात हम हिज्र की दौलत से मजा लूटा है ।—कविता कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ ३८ । मजा किरकिरा करना या होना=आनंद में विघ्न पड़ना । रंग में भंग होना । उ॰—मजा किरकिरा न कीजिए ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ ११० । मजे का= अच्छा । बढ़िया । उत्तम । मजे में या मजे से=आनंदपूर्वक । बहुत अच्छी तरह । सुख से ।
३. दिल्लगी । हँसी । मजाक । जैसे,—मजा तो तब हो, जब वह आज भी न आवे । मुहा॰—मजा आ जाना=परिहास का साधन प्रस्तुत होना । दिल्लगी का सामान होना । जैसे,—अगर आप यहाँ गिरें तो मजा आ जाय । मजा चखना=परिणाम भुगतना । करनी का फल भुगतना । मजा देखना या लेना=दिल्लगी या तमाशा देखना । जैसे,—आप चुपचाप बैठे बैठे मजा कीजिए ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मजा" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें